विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 221
189
* ईस्ट इंडिया रेलवे के विरूद्ध मजदूरी संदाय अधिनियम के अधीन
दर्ज कराई गई अनियमितताएं
54. श्री अनंग मोहन दासः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि ईस्ट इंडिया रेलवे के विरूद्ध 1938 से मजदूरी संदाय अधिनियम के अध ीन निरीक्षक ने कौन-कौन सी अनियमिततायें दर्ज कराई और इस बारे में सरकार, रेलवे बोर्ड और रेलवे प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है_ यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो इसके क्या कारण हैं_
(ख) क्या इन अनियमितताओं में से कोई अनियमितता वर्ष प्रति वर्ष रिपोर्टों में दोहराई गई है_
(ग) भाग (ख) में बताई गई अनियमितताओं के बारे में क्या कार्रवाई की गई है_ यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो क्यों नहीं की गई_ और
(घ) अनियमितताओं के दोहराने के लिए रेलवे प्रशासन के विरूद्ध मजदूरी संदाय अधिनियम के अधीन कार्यवाहियाँ न करने के क्या कारण है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) सूचना एकत्र की जा रही है और समय पर सदन के पटल पर रख दी जाएगी।
(ग) पता लगाई गई अनियमितताएं रेलवे प्रशासन के नोटिस में सुधार के लिए लाई गई हैं।
(घ) सरकार यह आवश्यक नहीं समझती है कि औपचारिक रूप से इस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाए जब वैयक्तिक मामलों में अन्यथा समझौता किया जा सकता है।
190
@ युद्ध के तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए भर्ती
किए गए तकनीकी विशेषज्ञ
222. डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत सरकार द्वारा युद्ध के तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए भर्ती किए गए तकनीकी विशेषज्ञों की संख्या क्या है_ वेतन और अन्य भत्तों को सम्मिलित करते हुए उनकी मासिक परिलब्धियां कितनी हैं_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 30 मार्च, 1944, पृष्ठ 358 @ वही, 25 फरवरी, 1944, पृष्ठ 539