190 @ युद्ध के तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए भर्ती किए गए तकनीकी विशेषज्ञ - Page 237

222 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(ख) युद्ध के तकनीशियनों के केन्द्रों की कुल कितनी संख्या है और इनमें से कितने केन्द्र इंजीनियरिंग कॉलेजों तथा रेलवे वर्कशापों के समीपी सहयोग में हैं_

(ग) इंजीनियरिंग कॉलेजों और रेलवे वर्कशाप से संबंद्ध युद्ध के टेक्नीशियन केन्द्रों में कितने विशेषज्ञ अनुदेशक तैनात हैं_

(घ) अब जबकि भारतीयों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है, क्या इन अनुदेशकों को अधिक उपयोगिता की दृष्टि से अन्यत्र काम पर लगाया जा सकता है_ और

(घ) क्या यह सच है कि इन विशेषज्ञ अनुदेशकों को अध्यापन के कार्य के अलावा अन्य केन्द्रों के निरीक्षण के कार्य को भी आवंटित किया गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) प्रत्यक्ष रूप से यह संदर्भ ब्रिटिश विशेषज्ञ अनुदेशकों के लिए है।

100 ब्रिटिश विशेषज्ञ अनुदेशकों की भर्ती की गई थी और अब उनमें से 87 सेवा में लगे हुए हैं। उनकी परिलब्धियां निःशुल्क फर्नीचर सहित क्वार्टरों अथवा इसके एवज में आवासीय भत्ता तथा उपयुक्त मामलों में यात्रा भत्ता शामिल करके 620 रुपये और 872 रुपये प्रतिमाह के बीच कोई राशि होती है।

(ख) टेक्नीकल ट्रेनिंग योजना के अन्तर्गत

प्रशिक्षण केन्द्रों की कुल संख्या.................................................................270

इंजीनियरिंग कॉलेजों में केन्द्र.......................................................................12

रेलवे वर्कशापों में केन्द्र.............................................................................27

(ग) प्रत्येक में 10

(घ) सरकार की राय में अन्यत्र की तुलना में तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिए अधिक उपयोगी ढंग से काम पर लगाए जाते हैं।

(घ) जी हाँ, कुछ ही मामलों में।

श्री लालचन्द नवलरायः क्या कोई केन्द्र कराची में एकत्रित किया गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे नोटिस की आवश्यकता है।

डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः क्या यह सच नहीं है कि ये विशेषज्ञ अनुदेशक जो इंजीनियरिंग कॉलेजों अथवा वर्कशापों से सम्बद्ध केन्दों में तैनात किए जाते हैं ऐसे केन्द्रों के निरीक्षण का अतिरिक्त काम करते हैं जो इन संस्थाओं से बाहर स्थापित किए गए हैं।