224 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ii) सभी औद्योगिक कर्मचारियों को आकस्मिक छुट्टी का दिया जाना_
(iii) सभी कर्मचारियों पर पांच प्रतिशत मकान किराए की एकरूपता की दर का
लागू किया जाना चाये मुद्रणालय क्वार्टरों के कब्ज़े की तारीख कुछ भी क्यों
न हो_
(iv) जिल्दसाजी शाखा में कर्मचारियों के वर्तमान कई वेतन मानों के स्थान पर
एक उपयुक्त वेतनमान लागू करना ताकि उन्हें जीवनयापन की मजदूरी मिल
सके_ और
(v) प्रेस के सभी कर्मचारियों को कम से कम पुराने वेतनमान दिया जाना?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) जी हाँ।
(ख) (i) और (ii) चूंकि इन प्रश्नों ने सभी सेवाओं को प्रभावित किया, इसलिए प्रेस कर्मचारियों का अलग व्यवहार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया है। मैं यह कह सकता हूं कि प्रेस के कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व पर यह निर्णय किया गया है कि मंहगाई भत्ता को सरकारी आवास गृहों के कब्ज़ेदारों द्वारा देय किराए की गणना में महंगाई भत्ते को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
(ii) और (iv) - दोनों ही प्रश्न इस समय विचाधीन हैं। इस बात के प्रयत्न किए जा रहे हैं कि शीघ्र ही निर्णय किया जाए।
(v) यह ठीक समय नहीं है जब वेतनमान का सामान्य संशोधन का कार्य हाथ में लिया जाए। इस प्रकार के संशोधन का कार्य युद्धोत्तर दशाओं के परिप्रेक्ष्य में युद्ध के बाद ही हाथ में लिया जा सकता है।
192
* भारत सरकार मुद्रणालय में योग्यता प्राप्त कॉपी होल्डरों और
पुनरीक्षकों की रीडरों के रूप में पदोन्नति
231. काज़ी मोहम्मद अहमद काज़मीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालयों में योग्यता प्राप्त कॉपी होल्डरों तथा पुनरीक्षकों की रीडर के स्थान पर पदोन्नति करने के बारे में नियम के संशोधन का मामला भारत के मुद्रण तथा लेखन-सामग्री नियंत्रक के कार्यालय में ½ वर्ष से विचार हेतु आस्थगित है_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 25 फरवरी, 1944, पृष्ठ 546-47