232 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
197
* कराची पत्तन न्यास में मजदूरों की बैचेनी 715. सेठ युसुफ अब्दुला हारूनः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या उनका ध्यान उस ज्ञापन की ओर आकर्षित किया गया है जिसे काज़ी मोहम्मद, महा सचिव, सिंध प्रांतीय व्यापार संघ कांग्रेस (सिन्ध प्राविन्शियल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) द्वारा शीर्षक ‘‘कराची पत्तन न्यास (पोर्ट ट्रस्ट) में मजदूरों की बैचैनी के बारे में कुछ तथ्य’’ के नाम से जारी किया गया_
(ख) क्या यह सच है कि कराची पत्तन न्यास (पोर्ट ट्रस्ट) के 2,384 कामगारों ने अपनी मांगों की जांच के लिए एक निर्णायक की नियुक्ति की मांग की है_
(ग) क्या यह सच है कि भारत सरकार के श्रम कल्याण अधिकारी ने जुलाई, 1943 में करांची की अपनी यात्रा के बाद कुछ सिफारिशें की हैं_
(घ) यदि ऊपर दिए गए तथ्य का सकारात्मक है तो सरकार ने क्या कार्रवाई करने का प्रस्ताव किया है अथवा इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य, युद्ध परिवहन ने इस प्रश्न का उत्तर देने पर सहमति प्रकट की है।
198
@ सिविल पायनियर फोर्स में पायनियरों का वेतन 718. श्री प्यारे लाल कुरीलः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या सरकार सिविल पायनियर फोर्स को आक्जीलियर पायनियर फोर्स में बदलने का इरादा रखती है_ और
(ख) यदि प्रश्न के भाग (क) का उत्तर सकारात्मक है तो सरकार का कब सिविल पायनियर फोर्स को आक्ज़ीलियर पायनियर फोर्स में बदलने का विचार है, क्या यह परिवर्तन युद्ध के दौरान अथवा युद्ध के बाद किया जाएगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं।
(ख) प्रश्न नहीं उठता।
* वही, पृष्ठ 1751
@ वही।