विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 233
199
@ सिविल पायनियर फोर्स में पायनियरों का वेतन
718. श्री प्यारे लाल कुरीलः (क) क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि सिविल पायनियर फोर्स में एक पायनियर का वेतन केवल 15 रुपये प्रति मास है_
(ख) क्या माननीय सदस्य पायनियर के मौजूदा वेतन को देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के अधीन पर्याप्त समझते हैं_ और
(ग) क्या सरकार पायनियरों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव करती है जैसा कि भारतीय सेना के सिपाहियों का वेतन बढ़ाया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सिविल पायनियर फोर्स के पायनियर का वेतन 15 रुपये प्रति मास है। यदि वह युद्ध क्षेत्र में सेवा कर रहा है जहां रक्षा सेनाओं के सदस्यों को इसी प्रकार का भत्ता स्वीकार्य है तो उसे रुपये 3-8-0 प्रतिमास की दर से बट्टा दिए जाने की स्वीकृति है।
(ख) यह विचार करते हुए कि पायनियर को उसके वेतन के अलावा निःशुल्क राशन, निःशुल्क आवास-गृह, निःशुल्क वर्दी और साज-समान उपलब्ध कराया जाता है तो यह वेतन पर्याप्त है।
(ग) युद्ध क्षेत्र में काम पर लगे व्यक्तियों के बारे में विचार किया जाएगा।
200
* सिविल पायनियर फोर्स के दर्जियों
को भत्ते का भुगतान न किया जाना
719. श्री प्यारे लाल कुरीलः (क) क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि संयुक्त प्रांत सिविल पायनियर फोर्स की सेकेंड यूनिट से सम्बद्ध लिपिकों, सफाई करने वालों और धोबियों में से प्रत्येक को 5 रुपये प्रतिमास भत्ता दिया जाता है_
@ वही।
* वही।