10 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
और उन्हें शीघ्र ही नियुक्त कर दिया जाएगा। दो फैक्ट्री में कार्य नहीं करना चाहते। उनको आपात कमीशन (इमरजेंसी कमीशन), एक को भारतीय सेना में और एक को भारतीय वायुसेना में देने पर विचार किया जा रहा है, तीन ने पदों पर प्रदान की गई नियुक्तियों को लेने से इंकार कर दिया है, अब उनके लिए अन्य नियुक्तियों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है, एक बढ़े हुए वेतन पर अपने मूल पद पर वापस जा रहा है। एक परीक्षा दे रहा है ताकि उसकी नियुक्ति एवं प्रशिक्षण केन्द्र में वैल्डर इन्सट्रक्टर के रूप में हो सके, एक को एक पद के लिए निर्धारित किया है, परन्तु फिलहाल पता नहीं लगाया जा सकता, और अंतिम आदमी को कदाचार के कारण उसका प्रशिक्षण पूरा किए बिना इंगलैंड से वापस कर दिया गया था।
अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वापस आए प्रशिक्षणार्थियों में से कोई ट्रेड यूनियन के कामों में भाग ले रहा है या नहीं।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या मैं यह जान सकता हूँ कि क्या उनकी बेरोजगारी इस तथ्य के कारण नहीं है कि वे ट्रेड यूनियन आंदोलनों में भाग ले रहे हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरा ऐसा विचार नहीं है। प्रशिक्षणार्थियों में मुझे बेरोजगारी का कोई प्रमाण दिखाई नहीं देता।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः मेरा प्रश्न यह था कि क्या सभी बेविन लड़कों को रोज़गार मिल गया है और इसका उत्तर यह था कि सब ‘बेविन लड़के’ जो वापस आए हैं, रोजगार में नहीं लगे हैं, कि कुछ की परीक्षा ली जा रही है_ कि कुछ को रोजगार मिल गया है, कि कुछ को उनके पुराने कामों पर वापिस भेजा गया है। मैं यह प्रश्न रखना चाहता हूँ कि क्या उनके बेरोजगार रहने का कारण, किसी रूप में यह है कि ट्रेड यूनियन क्रियाकलापों में भाग ले रहे हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे यकीन है, यह कारण नहीं है।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः एक बेविन लड़के के विरूद्ध किस प्रकार के कदाचार की रिपोर्ट थी?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस समय मेरे पास सूचना नहीं है। इसके लिए मुझे नोटिस चाहिए।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या इसका कोई संबंध उसके ट्रेड यूनियन क्रियाकलापों से है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं इस युवक के अवसरों को खराब नहीं