238 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(घ) उपभोक्ताओं की संख्या का एक विवरण संलग्न है। ‘‘सेवा बनाए रखने के लिए खर्च’’ वाक्यांश इतना निश्चित नहीं है कि कोई आंकड़े दिए जा सकें।
उपभोक्ताओं की संख्या
31 मार्च, 1939 को समाप्त वर्ष .... .... 114
31 मार्च, 1940 को समाप्त वर्ष .... .... 118
31 मार्च, 1941 को समाप्त वर्ष .... .... 131
31 मार्च, 1942 को समाप्त वर्ष .... .... 141
31 मार्च, 1943 को समाप्त वर्ष .... .... 143
206
* कारखाना (द्वतीय संशोधन) विधेयक
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (श्रम सदस्य) ः महोदय, मैं कारखाना अधिनियम, 1934 (द्वतीय संशोधन) में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति का प्रस्ताव करता हूँ।
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) ः प्रश्न यह हैः
‘‘कि कारखाना अधिनियम 1934 (द्वतीय संशोधन) में और संशोधन करने वाले
विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति दी जाए।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं विधेयक पुरःस्थापित करता हूँ।
207
* नई दिल्ली में इर्विन रोड पर क्वार्टरों के बीच के मेहराब बंद
करना
771. श्री मोहम्मद अज़हर अलीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य को यह मालूम है कि कुछ समय पहले नई दिल्ली में इर्विन रोड पर स्थित सरकारी क्वार्टरों के बीच के कुछ रास्ते (मेहराब) वाहनों आदि के आने-जाने के लिए बंद कर दिए गए थे_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 कसखण्ड 3, 3 अप्रैल, 1944, पृष्ठ 1870 @ विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खण्ड 3, 4 अप्रैल, 1944, पृष्ठ 1914