विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 239
(ख) क्या माननीय सदस्य को यह जानकारी है कि उनमें से कुछ सीमेंट के छोटे-छोटे खम्भे खड़े करके बंद किए गए हैं और कुछ पांच टाइप की संरचना में नियत किए गए घूमने वाले लोह-छड़ द्वार लगाकर_
(ग) जब पांच टाइप की संरचनाएं वाहनों का आवागमन आसानी से रोक सकती हैं तो इन लोह-छड़ द्वारों को लगाने का क्या उद्देश्य और उपयोगिता है_
(घ) क्या माननीय सदस्य को यह भी मालूम है कि इन लोह छड़ द्वारों से बालकों को खेलते समय चोट - कभी-कभी बहुत गंभीर चोट लग जाती है_
(घ) क्या माननीय सदस्य का विचार इन लोह-छड़ द्वारों को तुरन्त हटाकर किसी दूसरे तरीके से उनका इस्तेमाल किए जाने की वांछनीयता पर सोचने का है_ और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ।
(ख) हाँ।
(ग) साइकिल ट्रैफिक (यातायात) रोकने के लिए
(घ) नहीं।
(घ) सरकार माननीय सदस्य के सुझाव पर विचार करने के लिए तैयार होगी।
28
* केन्द्रीय लेखन-सामग्री कार्यालय में मुस्लिम
अधिकारियों की कमी
773. श्री मोहम्मद अज़हर अलीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य को मालूम है कि केन्द्रीय लेखन-सामग्री कार्यालय में एक भी अधिकारी मुसलमान नहीं है_
(ख) क्या यह सही है कि सहायक नियंत्रक, लेखन सामग्री का एक नया पद हाल ही में मंजूर किया गया है और वह भरा नहीं गया है_ यदि हां, तो क्या माननीय सदस्य का उसे मुसलमानों के लिए आरक्षित करने का विचार है_ और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ।
(ख) प्रश्न के पहले भाग का उत्तर हाँ में है। दूसरे भाग का उत्तर यह है कि यह पद साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व के नियमों के अनुसार भरा जाएगा।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खण्ड 4, 4 अप्रैल, 1944, पृष्ठ 1915