240 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
209
* मुद्रण और लेखन-सामग्री नियंत्रक के कार्यालय में
तकनीकी अधिकारी तैनात करने की वांछनीयता 77. श्री मोहम्मद नौमनः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किµ
(क) क्या यह सही है कि भारत सरकार के मुद्रणालयों में तकनीकी प्रकार का काम होता है_
(ख) क्या यह भी सही है कि मुद्रण और लेखन सामग्री नियंत्रक के मुख्यालय में कोई भी अधिकारी तकनीकी पक्ष का नहीं है_ और
(ग) यदि भाग (क) और (ख) का उत्तर हाँ में है तो क्या उनके द्वारा नियंत्रक के कार्यालय में तकनीकी अधिकारी नियुक्त करने की वांछनीयता पर विचार करना प्रस्तावित है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ, अधिकांशतः।
(ख) हाँ।
(ग) नहीं, क्योंकि उनके कार्यालय में विस्तृत तकनीकी पर्यवेक्षण और मुद्रण कार्य की जांच-पड़ताल आवश्यक नहीं है।
210
@ भारतीय मजदूर परिसंघ को सरकारी अंशदान 776. श्री लालचंद नवलरायः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि उनका विभाग श्री एम.एन. राय की मार्फत भारतीय मजदूर परिसंघ में 13,000 रु. का मासिक अंशदान करता है। यदि हाँ तो किस प्रयोजन के लिए_ अंशदान राशि इससे अधिक है या कम_ क्या माननीय सदस्य सही रकम बताने की कृपा करेंगे_
(ख) क्या भारतीय मजदूर परिसंघ को इस प्रकार से दी गई अंशदान राशि का कोई लेखा-जोखा दिया गया है_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं_ और
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खंड 4, 4 अप्रैल, 1944, पृष्ठ 1915. @ वही, पृष्ठ 1915-16.