214 # ईस्ट इंडियन तथा उत्तर पश्चिम रेल मार्गों पर अवैध कटौतियों आदि के विरूद्ध मजदूरी संदाय अधिनियम के अधीन आवेदन - Page 259

244 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

212

* रेलवे श्रमिक पर्यवेक्षक की वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन

262. श्री लालचन्द नवल रायः रेलवे श्रमिक पर्यवेक्षक की वार्षिक रिपोर्ट के प्रकाशन के बारे में 10 फरवरी, 1943 को पूछे गए अतारांकित प्रश्न सं. 43 के माननीय श्रम सदस्य के उत्तर के संदर्भ में, क्या माननीय सदस्य सम्बंधित हितबद्ध लोगों की जानकारी के लिए प्रेस विज्ञप्ति के रूप में संक्षिपत रिपोर्टों का प्रकाशन सुनिश्चित करेंगे_ यदि नहीं तो क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः संभवतः माननीय सदस्य 10 फरवरी, 1944 को पूछे गए प्रश्न 43 का हवाला दे रहे हैं।

रेलवे श्रमिक पर्यवेक्षक की वार्षिक रिपोर्टों पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का प्रश्न सरकार के विचाराधीन है।

213

@ शाहदरा, दिल्ली में सड़कों का रखरखाव

263. श्री जी. रंगैया नायडूः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि दिल्ली प्रांत में शाहदरा कस्बे के अन्दर सड़कों को ठीक हालत में रखने के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण कौन है (नगर पालिका समिति या केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग)?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः शाहदरा कस्बे में सड़कों को ठीक रखने के लिए अधिसूचित क्षेत्र समिति, शाहदरा जिम्मेदार है।

214

# ईस्ट इंडियन तथा उत्तर पश्चिम रेल मार्गों पर अवैध कटौतियों

आदि के विरूद्ध मजदूरी संदाय अधिनियम के अधीन आवेदन

266. श्री अनंग मोहन दामः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि ईस्ट इंडियन और उत्तर पश्चिम रेल प्रशासनों के विरूद्ध मार्च 1938 से की गई क्रमशः कटौतियों की रकम लौटाने के लिए और विलम्बित मजदूरी के भुगतान

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खण्ड 3, 4 अप्रैल, 1944, पृष्ठ 1924-25 @ वही, 1925

# वही।