215 भारतीय मजदूर परिसंघ को सरकारी अंशदान - Page 262

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 247

मौखिक प्रचार-प्रसार, दृश्य प्रचार, और युद्ध संबंधी आश्वासनप्रद समाचारों के प्रचार पर खर्च किया जाता है।

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः क्या सरकार का समाधान हो गया है कि उनके द्वारा दिया गया धन उन्हीं मदों पर खर्च होगा।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हाँ, उसका समाधान हो गया है।

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या सरकार को मालूम है कि इस धन के एक हिस्से का उपयोग कांग्रेस विरोधी प्रचार-प्रसार पर खर्च किया जाता है।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः उसके पास कोई जानकारी नहीं है।

श्री टी.एस_ अविनाशलिंगम चेट्टियारः अपने जवाब में मैंने कहा है कि लेखा 1 जून, 1944 से परिसंघ के कार्यालय में एक अर्हित लेखा-पाल द्वारा तैयार किए जाएंगे। और वे सामान्य तरीके से लेखा-परीक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सरदार मंगल सिंहः क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या भुगतान मासिक तौर पर किया जाता है या वार्षिक तौर पर?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस मुद्दे पर मेरे सामने कोई जानकारी नहीं है। मैं जानता हूँ कि यह मासिक तौर पर किया जाता है।

सरदार मंगल सिंहः यह राशि सचिव को दी जाती है या अध्यक्ष को।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सम्बंधित संगठन के किसी जिम्मेदार अधिकारी को।

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः क्या मैं यह जान सकता हूँ कि प्रचार-प्रसार का विषय क्या है और जारी किए गए प्रकाशनों के क्या-क्या विषय है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह युद्धोन्मुखी प्रचार-प्रसार और युद्धोन्मुखी साहित्य है।

श्री बद्री दत्त पांडेः क्या माननीय सदस्य संपरीक्षित लेखाओं को सदन के पटल पर रखने के लिए तैयार होंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः लेखा-परीक्षा के बाद पटल पर रख दिए जाएंगे और आम तरीके से सदस्यों को उपलब्ध रहेंगे।