248 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
श्री गोविन्द वी. देशमुखः कितनी कालावधि पूरी कर ली गई है जिसके लेखा नहीं है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः पूर्ववर्ती अवधि के लिए हमारे पास कोई निश्चित लेखा नहीं है लेकिन अब हमने इंतजाम कर लिया है कि लेखा-परीक्षा विभाग के एक लेखापाल द्वारा रखे जाएंगे।
श्री लालचंद नवलरायः कितनी रकम थी?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं आंकड़े नहीं दे पाऊंगा।
श्री लालचंद नवलरायः पूर्ववर्ती अवधि में लेखा न रखने के लिए कौन जिम्मेदार है - माननीय सदस्य स्वयं या सरकार या वे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं आपका सवाल नहीं समझा।
श्री लालचन्द नवलरायः माननीय सदस्य ने कहा कि कुछ समय तक लेखा नहीं रखे गए थे।
मानीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने यह नहीं कहा है कि कोई लेखा नहीं रखे गए हैं। मैंने तो यह कहा थाµ
‘‘उसका समाधान हो गया है कि हालांकि पूरे और नियमित लेखा अनुदान की
पूर्ववर्ती अवधि के लिए उपलब्ध नहीं है फिर भी धन उसी तराके से खर्च किया
गया है जिस तरीके से सरकार उसे खर्च करवाना चाहती थी।’’
श्री लालचन्द नवलरायः क्या सरकार का समाधान हो गया है कि धन ठीक ढंग से खर्च किया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे अन्यथा विश्वास करने का कोई कारण दिखाई नहीं पड़ता।
श्री लालचन्द नवल रायः प्रश्न माननीय सदस्य के अन्यथा विश्वास करने का नहीं है?
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहमान) माननीय सदस्य (बहस) जिरह कर रहे हैं।
श्री लालचन्द नवलरायः माननीय सदस्य के पास यह सोचने के लिए क्या सबूत है कि धन ठीक तरह खर्च किया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इसके विपरीत मानने के लिए मेरे पास कोई कारण नहीं है।