विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 251
(घ) जैसा कि पहले प्रश्न के उत्तर में पहले ही बताया जा चुका है, अनुदान सार्वजनिक रूप से भारतीय मजदूर परिसंघ को दिया जाता है न कि श्री एम.एन. राय को।
(घ) माननीय सदस्य का ध्यान पहले प्रश्न के भाग (घ) के दूसरे हिस्से के मेरे जवाब की ओर आकृष्ट किया जाता है।
श्री लालचंद नवलरायः माननीय सदस्य ने अपने उत्तर में बताया है कि धन दिया गया था और श्री जमनादास मेहता ने फिलाडेफिया जाने से पहले यह बयान दिया था कि धन नहीं दिया गया। माननीय सदस्य इस विसंगति का निवारण किस प्रकार करेंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः दो बयानों में तालमेल बैठाना मेरा काम नहीं है।
श्री लालचन्द नवलरायः क्या माननीय सदस्य ने बयान देकर ठीक किया है अथवा नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस प्रश्न का उत्तर देना मेरा काम नहीं है।
सरदार संत सिंहः क्या मैं यह जान सकता हूं कि यह घोर काला झूठ कौन बोल रहा है - परिसंघ या भारत सरकार?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे माननीय मित्र स्वतंत्र हैं जो चाहें निष्कर्ष निकालें।
217
* नई दिल्ली में निर्मित अस्थाई भवनों का
युद्ध के बाद गिराया जाना
50. सर एफ.ई. जेम्सः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य बताने की कृपा करेंगे कि क्या उन्हें मालूम है किः
(i) लॉर्ड लिंलिथगो ने 16 अक्तूबर, 1943 को नई दिल्ली नगरपालिका द्वारा
प्रस्तुत विदाई भाषण के उत्तर में निम्नलिखित वक्तव्य दिया थाःµ
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खण्ड 4, 2 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 128-129