विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 253
वस्तुतः स्थाई आधार पर और क्वालिटी के मानक के अनुसार बनाए जा रहे हैं जिससे उन्हें स्थाई भवनों के रूप में रखे रहना न्यायोचित होगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः निश्चय ही।
श्री लालचन्द नवलरायः क्या मैं माननीय सदस्य से यह जान सकता हूँ कि क्या वह यह समझते हैं कि समस्त विशाल भवन भी जो अमेरिका-वासियों के लिए बनाए गए हैं, शहर के सौन्दर्य को बिगाड़ते हैं_ क्या वे अस्थाई हैं और क्या वे युद्ध स्थिति समाप्त होने के बाद हटाए जाएंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह इस प्रश्न से उत्पन्न नहीं होता।
श्री लालचन्द नवलरायः होता है। उन भवनों की भांति जो कॉंउसिल के नज़दीक बनाए गए हैं, ये भी शहर के सौन्दर्य को बिगाड़ते हैं।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सवाल अमेरिकी सैन्य दलों के लिए बनाए गए भवनों का उल्लेख नहीं करता।
श्री लालचन्द नवलरायः ये सब भवन सरकार द्वारा बनाये जा रहे हैं।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस प्रश्न में अमेरिकी सैन्य दलों के लिए बनाये गये भवनों का उल्लेख नहीं है। इसलिये प्रश्न उत्पन्न नहीं होता।
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) ः अगला प्रश्न।
218
* भारतीय मजदूर परिसंघ से भिन्न संघों को सरकारी अंशदान
59. श्री बद्री दत्त पाण्डेः (क) भारतीय मजदूर परिसंघ को 13,000 रुपए के मासिक अनुदान के बारे में 4 अप्रैल, 1944 के तारांकित प्रश्न संख्या 776 के संदर्भ में क्या माननीय श्रम सदस्य मेरे अनुपूरक प्रश्न का उत्तर देने की कृपा करेंगे कि क्या अन्य संघ भी उक्त परिसंघ की भांति धन ले रहे हैं_ और
(ख) इस धन के ऊपर सरकार का क्या नियंत्रण है ताकि यह देखा जा सके कि इसका इस्तेमाल लोक प्रयोजनों के लिए हो?
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1944 का खण्ड 4, 2 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 134