विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 13
को चलाने की जब तक आवश्यकता रहेगी, इन्हें चलाते रहने का इरादा है। रेलवे में अभी तक कपड़े की कोई दुकान नहीं खोली गई।
(घ) ऐसी व्यापक तुलना करने का कोई ज्ञात आधार नहीं है। प्रत्येक कारखाना विशेषज्ञ श्रमिकों को लगाता है और इसलिए तुलना करना कठिन है।
श्री मुहम्मद नॉमैनः क्या मैं माननीय सदस्य से यह जान सकता हूँ कि क्या सरकार का यह दावा है कि 1939 से मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सरकार का वह दावा नहीं है। सरकार जो कह सकती है, वह यह है कि मूल्य वृद्धि में कोई एकरूपता नहीं है।
श्री मुहम्मद नॉमैनः यदि न्यूनतम वृद्धि को लें तो कुछ एकरूपता है। क्या सरकार सब वस्तुओं में न्यूनतम वृद्धि को जो 50 प्रतिशत से ऊपर है, स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं यह कहने के लिए तैयार हूँ कि वृद्धि हुई है, परन्तु मैं यह नहीं कह सकता कि वृद्धि का प्रतिशत इतना ऊंचा है जितना माननीय सदस्य बताते हैं।
श्री मुहम्मद नॉमैनः क्या सरकार जांच पड़ताल करेगी और यह पता लगाएगी कि यह आरोप या दावा सही है या नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं स्वयं जांच-पड़ताल करने का वचन नहीं दे सकता, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी तथा समय की आवश्यकता होगी जिसकी व्यवस्था सरकार नहीं कर सकती।
श्री मुहम्मद नॉमैनः तबसे तीन वर्ष बीत चुके हैं, सरकार को यह सूचना प्राप्त कर लेनी चाहिए थी।
अध्यक्ष महोदय (माननीय अब्दुर रहीम)ः माननीय सदस्य अपना मत प्रकट कर रहे हैं।
डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि क्या इस प्रश्न में उल्लिखित मंहगाई भत्ता, भारत सरकार के अन्य विभागों विशेष रूप से डाकघर को भी दिया जाएगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह प्रश्न उपयुक्त विभाग को सम्बोधित किया जाना चाहिए।