14 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः इस प्रश्न का संबंध रेलवे से है, परन्तु मेरे माननीय मित्र ने इस प्रश्न का संबंध श्रम विभाग से मानकर, इस प्रश्न को लिया है। मैं यह जानना चाहूंगा कि क्या रेलवे के संबंध में उल्लिखित श्रम स्थित को अन्य विभागों में श्रम की स्थिति तक विस्तृत किया जाएगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरा विचार है, कि भारत सरकार के सभी कर्मचारियों को दिए जाने वाले मंहगाई भत्ते में वृद्धि हुई है।
श्री मुहम्मद नॉमैनः भाग (घ) के संबंध में क्या मैं यह जान सकता हूँ कि क्या सरकार ने उन नियंत्रण दरों (कंट्रोल रेट्स) की तुलना करने का कष्ट किया है, जिन दरों पर वस्तुएं 1939 तथा 1940 में बेची जाती थीं और जिन दरों पर अब बेची जा रही हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सरकार को उस उद्देश्य के लिए यह जान लेना पर्याप्त है कि दरों में वृद्धि हुई है। उस स्थिति में वह इस बात पर विचार कर सकती है कि मंहगाई भत्ते में वृद्धि की जाए या नहीं।
काज़ी मुहम्मद अहमद काज़मीः वे कौन-कौन से स्थान हैं जहां पर मूल्यों में वृद्धि सबसे कम हुई है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह बताने के लिए मुझे नोटिस चाहिए।
5
* असैनिक सफरमैन (पायनियर) यूनिटों में
अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व
राव बहादुर शिवराजः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि विभिन्न प्रांतों में असैनिक सफरमैन की कितनी बटालियनें बनाई गई हैं_
(ख) अधिकारियों तथा सामान्य श्रेणी के कर्मचारियों में अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधितव कितना है_
(ग) यदि अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व नहीं है तो क्या उसका कारण बताएंगे_ और
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1942 का खण्ड 3, 22 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 385-88