233 @ दिल्ली विद्युत इलैक्टि्रक सप्लाई एण्ड ट्रैक्शन कम्पनी - Page 290

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 275

रोशनी और पंखेµ 3 आने प्रति यूनिट µ बिल का तुरन्त भुगतान करने पर प्रति यूनिट 3 पाई की छूट।

घरेलू बिजली (ठंडा करने, पानी गर्म करने, रेफ्रीजरेटर, रेडिऐटर तथा एयर कण्डीशनिंग) एक आना प्रति यूनिट।

बैटरी दरें - 2 आने प्रति यूनिट - बिल के तुरन्त भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट।

औद्योगिक

75 के.वी.ए. विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ता।

प्रतिबंधित घंटों के दौरान प्रदाय - 1.1 आना प्रति यूनिट - बिल का तुरन्त भुगतान करने पर-1 आना प्रति यूनिट छूट।

अप्रतिबंधित घण्टे के दौरान प्रदाय - जो दरें प्रतिबंधित घंटों के प्रदाय के लिए है और उसके अतिरिक्त पांच रुपए प्रति एच.पी. प्रति माह - बिल का तुरन्त भुगतान करने पर दस प्रतिशत की छूट।

विशेश दरें उद्धृत हैं।

श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय सदस्य को यह मालूम है कि कुछ साल पहले दिल्ली नगरपालिका समिति ने एक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, ताकि वह संबंधित क्षेत्र में या कम से कम उसके एक भाग में विद्युत प्रदाय कर सके और यह कि उस आवेदन के परिणामस्वरूप एक समिति द्वारा इस कम्पनी की स्थिति के बारे में जांच-पड़ताल की गई थी जिसके अध्यक्ष सम्भवतः सर-जेम्स पितकीथली थे अथवा बंगाल सरकार के विद्युत सलाहकार उसके अध्यक्ष थे। क्या माननीय सदस्य इस कम्पनी के कार्यालय के बारे में इस समिति द्वारा या इन व्यक्तियों द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में इस सदन को कुछ बता सकेंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि माननीय सदस्य स्पष्ट सवाल पूछें तो मुझे निश्चय ही जानकारी देने में खुशी होगी।

श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय सदस्य ने इस कम्पनी द्वारा अर्जित लाभ की कुल राशि का पता लगाने की कोशिश की है? क्या माननीय सदस्य का ध्यान ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में एक हाल ही के लेख में दिए गए एक बयान की ओर आकृष्ट किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि कम्पनी द्वारा अर्जित कुल लाभ पहले ही उसकी पूंजी से लगभग पांच गुना हो गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी हाँ, मैंने देखा है।