280 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे माननीय मित्र द्वारा बताए गए तथ्यों के बारे में मुझे पक्की जानकारी नहीं है।
श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय सदस्य माननीय आपूर्ति मंत्री ने छानबीन करेंगे। मैं समझता हूँ कि उन्होंने हाल ही में जब वह एक चेम्बर ऑफ कामर्स से मिले थे तब उन्होंने इस आशय का बयान दिया था।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः छानबीन की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि माननीय सदस्य के पास लगता है तथ्य की जानकारी है।
श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय सदस्य इस स्थिति की सच्चाई के बारे में अपने आपको आश्वस्त करेंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हां, मैं जानता हूँ कि उत्पादन में कुछ कमी आई। लेकिन मैं समझता हूँ कि यह पूरी तरह से इस कारण है कि मशीनरियों की कमी है।
श्रीमती रेणुका रेः जैसा कि माननीय सदस्य ने हमें विभिन्न खानों में डिस्पेंसरियों के बारे में बताया, क्या वह यह छानबीन करके पता लगाने की कृपा करेंगे कि रानीगंज और झरिया की खानों में क्या चिकित्सा सुविधाएं हैं और डिस्पेंसरियाँ कितना काम कर रही हैं और दवाईयां दे रही हैं? मेरी जानकारी है कि उनमें से कुछ इसलिए काम नहीं कर सकती कि उनमें पर्याप्त मात्रा में दवाइयां नहीं हैं।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जैसा कि मैंने कहा था, सरकार ने कोयला
खान मजदूर कल्याण कोष की स्थापना इससे पहले ही कर दी थी, क्योंकि सरकार की राय में सुविधाएं पर्याप्त नहीं थी।
236
* खानों में भूमिगत काम में बालकों के रोजगार के मामले
581. श्रीमती रेणुका रेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या उन्हें इस बात की जानकारी है कि खानों में भूमिगत काम में बालकों को निषेध करने से संबंधित अधिनियम के उल्लंघन के मामलों की संख्या बढ़ रही है_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944 का खंड 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1003