240 निजी समाचार-पत्र मालिकों और उनके कर्मचारियों से संबंधित आंकड़े - Page 300

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 285

(ख) क्या कोई चयन किया गया है_

(ग) क्या यह सच है कि पद मुसलमानों के लिए आरक्षित था_

(घ) उन व्यक्तियों की संख्या जिन्हें पिछले दो साल में सहायक श्रम कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है_ और

(घ) उनकी शैक्षिक अर्हताएं क्या हैं और उनमें से कितने मुसलमान हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) भारत सरकार के मुद्रणालयों के लिए श्रम कल्याण अधिकारी का एक पद मंजूर किया गया है। इसे पिछले जून में अनुमोदित समाचार-पत्रों में फैडरल पब्लिक कमीशन द्वारा विज्ञापित किया गया था। आवेदन 10 जुलाई तक कमीशन के कार्यालय में पहुंचने थे।

(ख) और (ग) हाँ।

(घ) एक महिला सहायक श्रम कल्याण सलाहकार सीधे श्रम विभाग के अंतर्गत नियुक्त की गई थी।

(घ) वह एम.ए., एम.लिट., है और हिन्दू है।

प्रो. एन.जी. रंगाः क्या यह अधिकारी केन्द्रीय सरकार के मुद्रणालयों के लिए नियुक्त किया जाता है अथवा प्रांतीय सरकार के मुद्रणालय के लिए भी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः केन्द्रीय सरकार के मुद्रणालय के लिए।

240

* निजी समाचार-पत्र मालिकों और उनके

कर्मचारियों से संबंधित आंकड़े

600. श्री कैलाश बिहारी लालः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सरकार ने निजी समाचार-पत्र मालिकों और उनके द्वारा नियोजित व्यक्तियों की संख्या के बारे में कोई आंकड़े प्राप्त किए हैं_ और

(ख) यदि (क) का उत्तर ना में है तो क्या सरकार का विचार उक्त आंकड़े प्राप्त करने का है ताकि बाकी ऐसे कर्मचारियों को (i) अवकाश के नियमों (ii) छुट्टियों की सूची (iii) वेतन श्रेणियों और (iv) महंगाई भत्ते के बारे में राहत दी जा सके?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1013