241 भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ में सेवा का विस्तार - Page 301

286 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं।

(ख) श्रम अन्वेषण समिति मुद्रण प्रेसों में कर्मचारियों की शर्तों से संबंधित सामान्य जानकारी एकत्र कर रही है। अतिरिक्त जानकारी क्या एकत्र की जाए और समाचार-पत्र संगठनों के कर्मचारियों की सेवा शर्तों से संबंधित कानून बनाना कितना व्यावहारिक है, इस प्रश्न पर उचित समय में विचार किया जाएगा।

श्री कैलाश बिहारी लालः क्या मैं यह जान सकता हूँ कि सरकार कम से कम दिल्ली प्रिंटिंग प्रैस संबंधी आंकउ़े प्राप्त कर सकती है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे विचार में इंतजार करना बेहतर होगा ताकि यह पता चल जाए कि श्रम अन्वेषण समिति इस विषय में क्या कर रही है।

श्री कैलाश बिहारी लालः दिल्ली एक छोटा-सा क्षेत्र है जिसके बारे में माननीय सदस्य..........

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) ः माननीय सदस्य बहस कर रहे हैं। अगला प्रश्न

241

* भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ में सेवा का विस्तार

601. काज़ी मोहम्मद अहमद काज़मीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालय, अलीगढ़ में अनेक मामलों में सेवा में बार-बार विस्तार किया जाता है_

(ख) क्या यह सच है कि हर साल उस मुद्रणालय का प्रबंधक भारत में मुद्रण और लेखन सामग्री नियंत्रक को विस्तार के बहुत सारे मामलों की सिफारिश करता है_

(ग) क्या यह सच है कि प्रबंधक जिन व्यक्तियों की सेवा विस्तार की सिफारिश करता है, उनकी जगह काम करने के लिए मुद्रणालय में पूरी तरह प्रशिक्षित और अर्हित आदमी हैं जो सेवा-निवृत्ति के बिल्कुल करीब हैं_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1013