245 दिल्ली में लोदी रोड़ पर लिपिक क्वार्टरों के निर्माण का ठेका - Page 307

292 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(घ) माननीय सदस्य का ध्यान प्रश्न के खण्ड (ख) के उत्तर की ओर आकृष्ट किया जाता है।

245

* दिल्ली में लोदी रोड़ पर लिपिक क्वार्टरों के निर्माण का ठेका

612. श्री के.बी. जिनराजा हेगड़ेः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या लोदी रोड पर लिपिक क्वार्टरों के निर्माण के लिए लगभग 28,60,000/- रुपए का ठेका कम दर के निविदाकार की बजाए ऊंची दर के निविदाकार को दिया गया था। कम दर से निविदाकार ने दर तालिका से नीचे 11.25 दी थी_

(ख) यदि (क) का उत्तर हां में है तो सरकार को निम्नतम निविदाकार से ऊपर कुल कितनी अधिक रकम देनी पड़ी_

(ग) क्या यह सही है कि उसी फर्म को निम्नतम निविदाकार को नामंजूर करते हुए दर तालिका से ऊपर पांच प्रतिशत पर लगभग 50,00,000/- रुपए का दूसरा ठेका, उसी स्थान पर वैसे ही निर्माण के लिए दिया गया था_ और

(घ) क्या विभाग ने उपरोक्त निविदाएं स्वीकार करने से पहले उनकी जांच-पड़ताल कर ली थी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं।

(ख) उत्पन्न नहीं होता।

(ग) नहीं। लोदी रोड़ परियोजना का एक भाग इस फर्म को दिया गया था, क्योंकि उसकी निविदा दर दूसरों के मुकाबले कम थी।

(घ) मुख्य इंजीनियर, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने निविदाओं की जांच-पड़ताल करके उन्हें स्वीकार किया था। वह ऐसे मामलों में सक्षम प्राधिकारी हैं।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1021-22