300 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वे अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या माननीय सदस्य ने इस लेखा के ब्यौरे देखे हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं समझता हूँ कि वे एक विशेष अधिकारी द्वारा देखे जाते हैं, जो इस काम के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है।
श्री लालचन्द नवलरायः उन लेखाओं से जिन्हें माननीय सदस्य पहले ही देख चुके हैं, क्या यह बात स्पष्ट है अथवा नहीं कि श्री राय ने इस धन का इस्तेमाल अपने निजी प्रयोजन के लिए किया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं समझता हूँ कि यह कहना सही नहीं है।
श्री लालचन्द नवलरायः तब क्या कहना सही है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह उन्हीं प्रयोजनों के लिए खर्च किया गया है जिनके लिए मंजूर किया गया था।
श्री बद्री दत्त पाण्डेः धन किसे सौंपा गया था, श्री राय को, श्री जमनादास मेहता को, या परिसंघ के सचिव को?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह परिसंघ के सचिव द्वारा प्राप्त किया जाता है।
श्री जमनादास एम. मेहताः परिसंघ को सरकार से कोई धन प्राप्त नहीं हुआ है। परिसंघ के नाम का इस्तेमाल पीठ पीछे, दिमाग से परे और उसकी कार्य समिति या उसके अध्यक्ष की जानकारी के बिना किया गया है।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
श्री जमनादास एम. मेहताः सरकार के साथ छल किया गया है।
श्री लालचन्द नवलरायः क्या सरकार अब कोई कार्रवाई करेगी, जबकि माननीय सदस्य को बता दिया गया है कि सरकार के साथ छल किया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सरकार नहीं मानती कि उसके साथ छल किया गया है।