256 दक्षिण भारत में खनिज भण्डार - Page 318

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 303

श्री अब्दुल कय्यूमः क्या सरकार यह देखेगी कि यह सुधार स्त्रियों के नियोजन पर निषेध लागू करने से काफी समय पहले कर दिया जाए?

अन्यथा बाद में इन सुधारों का कोई उपयोग नहीं होगा। क्या माननीय सदस्य यह देखेंगे कि इनमें बहुत अधिक देरी न हो?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः भूमिगत स्त्रियों का नियोजन बन्द किया जा सकता है, लेकिन भूतल पर स्त्रियों का नियोजन जारी रहेगा। शिशु गृह आवश्यक होंगे। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि मैं इस मामले में विलम्ब करूंगा।

प्रो. एन.जी. रंगाः खान दुर्घटनाओं के कारण जितने लोगों के मरने की खबर मिली है उनमें से स्त्रियां कितनी हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं इस पर नोटिस चाहता हूँ।

पं. लक्ष्मी कांत मैत्राः इनमें से कितने प्रतिशत मौतें दम घुटने से हुई और कितनी दुर्घटनाओं के कारण?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस पर मैं नोटिस चाहता हूँ।

256

* दक्षिण भारत में खनिज भण्डार

61. श्री के.एस. गुप्तः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि पिछले तीन वर्षों में भू-विज्ञान विभाग द्वारा समय-समय पर किए गए सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप दक्षिण भारत में कितने प्रकार के खनिज भण्डार-धातु और गैर- धातु, पाए गए हैं_

(ख) क्या यह सच है कि चुम्बकीय लौह अयस्क के भण्डार सुगम स्थानों में बहुत बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं_

(ग) क्या भारत सरकार ने इन निक्षेपों के परिक्षेत्र में एक लोह और इस्पात उद्योग स्थापित करने या दूसरों को स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कोई प्रयास किया है_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं_

(घ) क्या मद्रास प्रांत में निम्नलिखित भण्डारों की कोई क्रमबद्ध जांच और अन्वेषण किया गया थाµ (1) ताम्बा, (2) जिंक, (3) सीसा और (4) एल्युमिनियम_ यदि हां तो उसके क्या परिणाम रहे_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945, का खण्ड 1 9 सितम्बर, 1945, पृष्ठ 116-117