7 इंगलैंड में प्रशिक्षण के लिए भारत से चुने गए बेविन लड़के - Page 32

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 17

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि क्या भारत की एक केन्द्रीय सरकार हैं या केवल एक भारत सरकार है जो बारह सदस्यों में से दस या ग्यारह में विभक्त है?

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः माननीय सदस्य जानते हैं कि प्रश्न सम्बंधित विभागों को सम्बोधित करने होते हैं।

7

* इंगलैंड में प्रशिक्षण के लिए भारत से चुने गए बेविन लड़के

डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि उन बेविन लड़कों की कुल संख्या कितनी है जिन्हें भारत सरकार ने इंगलैंड में प्रशिक्षण के लिए चुना था_ उन्हें कितने बैचों (दलों) में बेचा गया था_ और उनमें से अलग-अलग प्रत्येक बैच में कितने ( I ) मुसलमान, ( II ) कितने अनुसूचित जाति से सम्बंधित थे_ और

(ख) चयन के लिए सरकार ने कितनी न्यूनतम अर्हता/योग्यता निर्धारित की और क्या वे सब कारखानों में हाथ से काम करने वाले श्रमिक थे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) इंगलैंड में प्रशिक्षण के लिए अब तक 304 बेविन प्रशिक्षणाथियों का चयन किया गया है। वास्तव में, अब तक पांच बैच भेजे गए हैंµ एक बैच में 54 तथा चार बैचों में प्रत्येक में 50 प्रशिक्षणार्थी हैं। एक तालिका नीचे दी जा रही है, जो पहले भेजे गए पांच बैचों और अब चुने गए छठे बैच की सम्प्रदाय-वार संख्या दर्शाती है। इससे पता चलता है कि 304 में से 50 मुसलमान भेजे गए।

पहला बैच दूसरा तीसरा चौथा पांचवा छठा कुल हिन्दू 21 25 27 29 26 34 162 मुसलमान 13 9 8 8 8 4 50 एंग्लो-इंडियन 4 5 4 3 7 3 26 भारतीय ईसाई 4 7 6 8 4 4 33 पारसी 6 3 3 3 1 3 19 सिख 2 1 2 3 4 2 14

50 50 50 54 50 50 304

* विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1942 का खण्ड 3, 23 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 455-456