7 इंगलैंड में प्रशिक्षण के लिए भारत से चुने गए बेविन लड़के - Page 33

18 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

पहले पांच बैचों में अनुसचित जाति से सम्बंधित प्रशिक्षणार्थियों की संख्या के संबंध में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। छठे बैच के सम्बंध में विवरण की प्रतीक्षा है।

(ख) अपेक्षित न्यूनतम अर्हता निम्नलिखित हैंःµ

उम्मीदवारµ

(1) नवयुवक तथा स्वस्थ होना चाहिए, परन्तु अठारह वर्ष की आयु से कम नहीं।

(2) बुद्धिमान व समझदार होना चाहिए, पढ़ने-लिखने तथा साधारण हिसाब करने के योग्य होना चाहिए और वह हाथ से काम करने में दक्ष तथा उसे समझने और समझाने के लिए अंग्रेजी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।

(3) इंजीनियरी की एक ट्रेड वरीयतः फिटिंग, टर्निंग, या मशीन (मैचिंग) से सम्बंधित होना चाहिए।

(4) कारखानों में कम से कम तीन वर्ष काम का अनुभव होना चाहिए और बुद्धिमत्ता तथा अनुकूलनीयता का प्रमाण दिया होना चाहिए।

(5) शारीरिक रूप में फिट तथा राजयक्ष्या (तपेदिक) के समस्त लक्षणों से मुक्त होना चाहिए।

पहले दो बैचों के विद्यार्थी सीमित संख्या में शामिल किए गए थे, परन्तु उस समय यह निर्णय किया गया था कि इसे श्रमिक वर्ग के लोगों तक ही सीमित रखा जाए और अब उसी समय को लागू किया गया है।

सर कोवासजी जहांगीरः क्या यह सच है कि इन नवयुवकों में से कुछ युवकों को रोजगार नहीं मिला है।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरी जानकारी के अनुसार उनमें से अधिकांश को रोज़गार मिल गया है।

बाबू बैजनाथ बाजोरियाः कितने युवक वापिस लौटे हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरा ख्याल है, 149

बाबू बैजनाथ बाजोरियाः बुद्धिमानी या समझदारी की जांच/परीक्षण का तरीका क्या है, जिसका उल्लेख माननीय श्रम सदस्य ने किया है?

सर कोवासजी जहांगीरः क्या यह तथ्य है कि इनमें से कुछ लड़कों को उससे कम वेतन दिया गया है जितना वे इस प्रशिक्षण में जाने से पहले ले रहे थे।