विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 307
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) बिहार सरकार की रिपोर्ट है कि उन्हें इस तरह का कोई विरोध पत्र नहीं मिला है। लेकिन मुझे एक पत्र मिला है और उसने बिहार सरकार से आगे रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर आगे विचार किया जाएगा।
(ग) हाँ।
(घ) प्रांतीय सरकार के आदेशों से नवम्बर, 1944 से पहले खदानों से अनाज की नियंत्रित दरों से अधिक कीमतें ली जा रही थीं।
(घ) भाग (घ) के उत्तर की दृष्टि से उत्पादन नहीं होता।
259
* दिल्ली इलैक्ट्रिक सप्लाई एण्ड ट्रेक्शन कम्पनी का खरीदा जाना
76. श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य 15 नवम्बर, 1944 को मेरे तारांकित प्रश्न संख्या 419 के अपने उत्तर को देखने की कृपा करेंगे और यह बताएंगे कि क्या वर्तमान लाइसेंस समाप्त होने पर दिल्ली इलेक्ट्रिक सप्लाई एण्ड ट्रेक्शन कम्पनी लिमिटेड खरीदने के सरकार के विकल्प के प्रयोग के मसले पर कोई फैसला किया गया है अथवा नहीं_
(ख) क्या इस विकल्प का प्रयोग करने का फैसला किया गया है_ क्या कम्पनी को आवश्यक नोटिस दिया जा चुका है_
(ग) सरकार द्वारा उपक्रम का प्रबंध ग्रहण किए जाने की दशा में इसे भविष्य में चलाने के लिए कौन-सा तंत्र होगा_ और
(घ) यदि उपरोक्त विकल्प का प्रयोग न करने का फैसला किया गया है तो क्या माननीय सदस्य ऐसे फैसले के कारणों के बारे में विस्तृत वक्तव्य देने की कृपा करेंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) पता चलता है कि मुख्य आयुक्त ने कम्पनी को खरीदने के सरकार के विकल्प का प्रयोग करने के इरादे का नोटिस कम्पनी पर तामील करने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक नोटिस तामील नहीं हुआ है।
(ग) अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
(घ) प्रश्न नहीं उठता।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 9 फरवरी, 1945, पृष्ठ 123-124