310 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
हैं जिन दिनों सत्र न हो उनमें वैस्टर्न कोर्ट में 7 कमरे और 8 क्वार्टर केन्द्रीय विधान- मण्डल के काम के संबंध में दिल्ली आने वाले सदस्यों के लिए आरक्षित हैं।
(ख) नहीं। जनवरी, 1945 में बीमा विधेयक पर प्रवर समिति की बैठक की किसी सूचना के अभाव में अथवा सदस्यों से आवास की मांग की सूचना के अभाव में नेशनल डिफैंस काँसिल के सदस्यों को वैस्टर्न कोर्ट के कमरे आवंटित किए गए थे। फिर भी प्रवर समिति के उन सदस्यों को आवास-सुविधा देने का इंतजाम किया गया था जिन्होंने वैस्टर्न कोर्ट में आवास-सुविधा मांगी थी।
(ग) केन्द्रीय विधान-मण्डल के सदस्यों को आवास-सुविधा देने के लिए हमेशा व्यवस्था की जाती है बशर्तें कि वे समय से सूचना दे दें।
262
* मुक्तेश्वर में इम्पीरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट तक सड़क का निर्माण
178. श्री बद्री दत्त पाण्डेयः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर में इम्पीरियल रिसर्च इंस्ट्टियूट तक गाड़ी या मोटर सड़क बनाने का प्रस्ताव है_ और
(ख) यदि हां, तो वह सड़क कितनी लम्बी होगी और उसके निर्माण में कितनी लागत आएगी?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) इस सरकार के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
(ख) प्रश्न नहीं उठता।
263
@ भारतीय जल स्रोतों के वाणिज्यिक पहलुओं की जांच
308 श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य 5 अगस्त, 1943 के अतारांकित प्रश्न संख्या 50 और उसके उत्तर को देखने की कृपा करेंगे तथा भारतीय जल स्रोत वाणिज्यिक पहलुओं की जांच और उसके परीक्षण, विभिन्न जल स्रोतों के स्थान, जहां परीक्षण किया गया है तथा अलग-अलग जल क्षेत्रों की रचना और गुणधर्मों का उल्लेख करते हुए वक्तव्य देंगे_ और
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 14 फरवरी, 1945, पृष्ठ 337 @ वही, 19 फरवरी 1945 पृष्ठ 454-55