विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 311
(ख) क्या सरकार के पास राजकीय अभिकरण के माध्यम से इन जल स्रोतों में से किसी को चलाने के लिए कोई स्कीम है_ यदि हां, तो ऐसी स्कीम का विवरण क्या है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) बिहार में कुछ तापीय
खनिज स्रोतों के जल के बारे में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अन्वेषण किया था और इन जल क्षेत्रों के रासायनिक गुणधर्मों की जांच के बाद यह निश्चय किया गया था कि युद्ध-काल में इन जल-क्षेत्रों का वाणिज्यिक दोहन सरकार द्वारा हाथ में लिए जाने से कोई सफलता नहीं मिलेगी।
264
* बंगाल में कोयले के लिए दामोदार नदी परिवहन
310. श्री आर.आर. गुप्ताः क्या माननीय श्रम सदस्य को यह ज्ञात है कि पिछली शताब्दी में भारत सरकार ने दामोदार नदी को हर मौसम में नाव्य जल सरणी बनाकर बंगाल के कोयला क्षेत्रों में से कलकत्ता कोयला ले जाने के लिए निजी परिवहन की व्यवस्था करने के एक प्रस्ताव पर विचार किया था_ यदि नहीं तो क्या सरकार प्रस्तावित बहुउद्देशीय दामोदार नदी परियोजना के संबंध में ऐसे प्रस्ताव की पुनः जांच के औचित्य पर विचार करेगी_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है। लेकिन रानीगंज से कलकत्ता तक दामोदर नदी से एक नहर ले जाने का प्रस्ताव था।
अब जो जांच की जा रही है, उसमें दामोदर के नियंत्रण की बहु-उद्देशीय योजना की सम्भावना पर विचार किया जा रहा है और इसके अंतर्गत नौ परिवहन प्रोत्साहित करने की सम्भावनाओं पर विचार करना भी शामिल है।
265
@ रावलपिण्डी के निकट पेट्रोलियम की खोज
314. श्री टी.टी. कृष्णमाचारीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या उनका ध्यान पंजाब और रावलपिण्डी के निकट पेट्रोलियम की खोज के बारे में समाचार-पत्रों में छपी रिपोर्टों की ओर आकृष्ट किया गया है_ तथा
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 19 फरवरी, 1945, पृष्ठ 455 @ वही, पृष्ठ 456.