312 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ख) क्या इस पेट्रोलियम के दोहन का एकाधिकार किसी विदेशी संस्था को दे दिया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ, सरकार ने भी ऐसी रिपोर्टें देखी हैं।
(ख) यह विषय प्रांतीय सरकार का है और भारत सरकार को कोई जानकारी नहीं है।
266
* दिल्ली प्रांत की मिलों और कारखानों में स्त्री कामगार
327. श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) दिल्ली प्रान्त में उन मिलों और कारखानों में, जिन पर कारखाना अधिनियम लागू होता है, सन् 1944 में स्त्री कामगरों की कुल संख्या क्या थी_
(ख) क्या स्त्री कामगारों के हितों की रक्षा करने के लिए अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप काम न करने के लिए काराखाना अधिनियम के अधीन इनमें से किसी मिल या कारखाने के खिलाफ कार्रवाई की गई है_ और
(ग) क्या दिल्ली प्रान्त के लिए एक स्त्री श्रम कल्याण अधिकारी नियुक्त की गई है_ यदि हां, तो उसके कर्त्तव्य क्या हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः श्रीमन्, आपकी इजाजत से मैं प्रश्न संख्या 327 और 328 का उत्तर एक साथ दूंगा।
मैंने पूछताछ की है और मैं उचित समय पर सदन के पटल पर रिपोर्ट रख दूंगा।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 19 फरवरी, 1945, पृष्ठ 463