267 दिल्ली इलैक्टि्रक सप्लाई एण्ड ट्रेक्शन कम्पनी - Page 328

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 313

267

* दिल्ली इलैक्ट्रिक सप्लाई एण्ड ट्रेक्शन कम्पनी

403. श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) दिल्ली इलैक्ट्रिक स्पलाई एण्ड ट्रेक्शन कम्पनी के बारे में पिछले सत्र में श्री नियोगी के प्रश्न संख्या 419 के अपने उत्तर में उन्होंने जिस जांच का वायदा किया था क्या वह पूरी कर ली गई है_

(ख) कम्पनी कितना लाभ कमा रही है, और

(ग) जांच-पड़ताल के क्या परिणाम है, और क्या सरकार का विचार उसे खरीदने के विकल्प का प्रयोग करने का है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ग) माननीय सदस्य का ध्यान 9 फरवरी, 1945 को श्री के.सी. नियोगी के प्रश्न के उत्तर की ओर खींचा जाता है।

(ख) 1939 से कम्पनी द्वारा घोषित लाभांश इस प्रकार रहा हैµ

1939 11 प्रतिशत

1940 11 प्रतिशत

1941 11 प्रतिशत आयकर मुक्त

1942 9 प्रतिशत

1943 9 प्रतिशत

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः क्या सरकार ने कम्पनी का प्रबंध ग्रहण करने का फैसला कर लिया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी, हाँ।

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम अम्बेडकरः ज्यों ही लाइसेंस खत्म हो जाएगा।

श्री के.सी. नियोगीः क्या वास्तव में नोटिस दिया जा चुका है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे ऐसा विश्वास है।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 21 फरवरी, 1945, पृष्ठ 583