8 बेविन योजना के अधीन अनुसूचित जाति की भर्ती - Page 34

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 19

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इसकी जानकारी नहीं।

सर कोवासजी जहांगीरः क्या माननीय सदस्य इसका पता लगाएंगे कि कितने युवक बेरोजगार हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरी जानकारी के अनुसार बहुत ही कम बेरोजगार हैं।

श्री जमनादास एम. मेहताः क्या उनको रोजगार की गारंटी के अंतर्गत भेजा गया था?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः रोजगार की कोई गारंटी नहीं।

डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः क्या सरकार बेविन लड़कों के रोजगार पर युद्ध तकनीशियन के रूप में प्रशिक्षण के लिए विचार करेगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं उस पर विचार करूंगा।

8

* बेविन योजना के अधीन अनुसूचित जाति की भर्ती राव बहादुर एन. शिवराजः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि बेविन योजना के अधीन भर्ती किए गए अनुसूचित जाति के लड़कों की संख्या कितनी है_ और (ख) इन जातियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए सरकार का क्या कदम उठाने का इरादा है?

माननीय डॉ. बी.आर अम्बेडकरः (क) प्रथम पांच बैचों के सम्बंध में कोई विवरण नहीं रखा गया था। छठे बैच के सम्बंध में विवरण एकत्रित किए जा रहे हैं। यह बैच शीघ्र ही जाएगा और भविष्य में जाने वाले सभी बैचों के विषय में आंकड़े रखे जाएंगे।

(ख) इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय सेवा न्यायाधिकरणों (नेशनल सर्विस ट्रिब्यूनलों) द्वारा किया जाता है और सरकार ने इन ट्रिब्यूनलों (न्यायाधिकरणों) के अध्यक्षों को यह सुझाव दिया है कि उनका चयन करते समय उन्हें न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) में अनुसूचित जाति के गैर-सरकारी प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष रूप से स्थानीय विधायिका के सदस्यों को सहयोजित करना चाहिए।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1942 का खण्ड 3, 23 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 457