269 लेबर एक्सचेंज ब्यूरो - Page 331

316 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

श्री श्रीप्रकाशः क्या सरकार आश्वस्त है कि धन ठीक तरह खर्च किया जाता है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः जी हाँ। मुझे इसके बारे में कोई संदेह नहीं है।

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः श्रीमन्, क्या मैं अध्यक्ष महोदय से यह कह सकता हूं कि यह अप्रासंगिक उत्तर है। बजट शीघ्र ही आ रहा है और उन्हें मालूम होना चाहिए कि क्या इस रकम के लिए प्रावधान किया गया है। क्या मैं जान सकता हूं कि इस रकम के लिए प्रावधान किया गया अथवा नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे माननीय मित्र को 28 फरवरी को मालूम हो जाएगा।

269

* लेबर एक्सचेंज ब्यूरो

405. श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः (क) क्या माननीय सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि लेबर एक्सचेंज ब्यूरो कितनी जगह स्थापित किए गए हैं_

(ख) ये ब्यूरो किस वर्ग के लोगों की सेवा करने के लिए स्थापित किए गए हैं_ और

(ग) वे अब तक कितने लोगों को रोजगार दिलवा पाए हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) भारत में रोजगार कार्यालय दस केन्द्रों पर स्थापित किए गए हैं, वे हैंµ बम्बई, अहमदाबाद, नागपुर, मद्रास, कलकत्ता, धनबाद, कानपुर, दिल्ली, लाहौर तथा करांची।

(ख) फिलहाल रोजगार कार्यालय नेशनल सर्विस (टैक्निकल) पर्सनल आर्डिनेंस 1940 के अधीन परिभाषित उन तकनीकी कार्मिकों के लिए काम करने के लिए आशयित है जिन्हें बम्बई और कलकत्ता शहरों में कम से कम एक रुपया आठ आने प्रति दिन और अन्य शहरों में एक रुपया प्रति दिन वेतन मिलता है।

(ग) 31 दिसम्बर, 1944 तक इन रोजगार कार्यालयों ने 5909 बेरोजगारों को रोजगार दिलाया।

मैं यह भी कहना चाहूंगा कि दिसम्बर, 1943 में ही इन कार्यालयों की स्थापना करने का निश्चय किया गया था और योग्य कर्मचारियों तथा उपयुक्त स्थान प्राप्त करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ी।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 21 फरवरी, 1945, पृष्ठ 584