271 खनन क्षेत्रें में खान प्रसूति लाभ अधिनियम लागू करने के लिये कार्यवाही - Page 336

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 321

(ग) और (घ) स्त्रियों के लिए प्रसव के पहले और पश्चात् चार सप्ताह की अवधि फैक्टरी कानून के अंतर्गत वैसे ही प्रावधानों के अनुरूप है। भूमिगत काम करने वाली स्त्रियों के लिए प्रसव से पहले की अवधि बढ़ाने का सवाल विचाराधीन है।

प्रो. एन.जी. रंगाः प्रसव के बाद के बारे में? क्या सरकार प्रसव के बाद की अवधि बढ़ाने के औचित्य पर विचार करेगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह आवश्यक नहीं है। निज स्त्रियों ने बच्चे को जन्म दिया है, उनके नियोजन पर पूर्ण निषेध है।

श्रीमती रेणुका रेः क्या माननीय सदस्य को यह तथ्य मालूम है कि चूंकि स्त्री के भूमिगत काम करने का निषेध वापिस ले लिया गया था, इसलिए कुछ मामलों में तो कुछ खानों में भूमिगत बच्चे पैदा हुए हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे कोई जानकारी नहीं है।

श्रीमती रेणुका रेः क्या माननीय सदस्य कृपया पता लगाएंगे और इसके उपाय करेंगे कि ऐसी घटनाएं न घटें?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य किन्हीं खास मामलों का हवाला देंगी तो मैं निश्चय ही छानबीन करूंगा।

श्रीमती रेणुका रेः मैं इसके लिए तैयार हूँ।

श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या मैं इस आश्वासन के लिए अनुरोध कर सकती हूँ कि सरकार इस मुद्दे पर सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी की राय इस पर विनिश्चय करने से पहले प्राप्त करे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि ऐसा आवश्यक समझा गया तो निःसंदेह सरकार ऐसा करेगी।

श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या यह सच नहीं है कि आपने पिछले अधिवेशन के दौरान अन्तरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन ने यह सुझाव दिया था कि प्रसव के पहले और बाद की अवधि प्रसूति लाभ अधिनियम के अधीन लगभग दो माह होनी चाहिए?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे याद नहीं है।