20 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
9
* केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अनुमोदित ठेकेदार
राव बहादुर एन. शिवराजः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा, करेंगे कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की अनुमोदित सूची में श्रेणी-वार ठेकेदारों की कुल संख्या कितनी है_ और
(ख) उनमें से अनुसूचित जातियों के कितने हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की अनुमोदित सूची में ठेकेदारों की कुल सुख्या नीचे दिए गए वर्गीकरण के अनुसार 1,171 हैः
- भवन निर्माण ठेकेदारµ
श्रेणी I (कोई सीमा नहीं) 115
श्रेणी II (50,000 रुपये से नीचे) 236
श्रेणी III (20,000 रुपये से नीचे) 620
जोड़ 971
- बिजली के (विद्युत) ठेकेदारµ
श्रेणी I (20,000 रुपये से ऊपर) 28
श्रेणी II (20,000 रुपये से नीचे) 42
जोड़ 70
अकाल तथा सफाई ठेकेदार 130
(कोई वर्गीकरण नहीं)
(ख) खेद है कि कोई सूचना उपलब्ध नहीं है क्योंकि हिन्दुओं और अनुसूचित जातियों के नाम एक समान है, उनमें अलग-अलग पहचान नहीं की जा सकती। इसके अलावा, यह चलन नहीं रहा है कि ठेकेदारों से उनकी जाति के संबंध में पूछा जाए।
राव बादुर एन. शिवराजः माननीय सदस्य के उत्तर के आखरी भाग के संदर्भ में क्या माननीय सदस्य आवश्यक पूछताछ करेंगे और इस विषय में पूरी सूचना प्राप्त करेंगे?
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1942 का खण्ड 3, 23 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 458