274 खानों में भूमिगत काम करने वाली महिला कामगार - Page 340

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 325

274

* खानों में भूमिगत काम करने वाली महिला कामगार

454. श्री के.एस. गुप्ताः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि वर्ष 1942, 1943 और 1944 में भूमिगत काम करने वाली महिलाओं की संख्या कितनी हैं_

(ख) क्या भूमिगत नियोजित महिलाओं की संख्या कम करने के लिए कोई प्रयास किया गया है_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं_

(ग) क्या यह सच है कि कुछ कोयला खानों में (गर्भावस्था के) काफी दिन चढ़ जाने पर भी काम करने दिया जाता है, या विवश किया जाता है और इस प्रकार भूमिगत बच्चों के पैदा होने का मौका दिया जाता है_ क्या इस तरह की कोई रिपोर्ट सरकार की जानकारी में लाई गई है_ यदि हँं तो ऐसे कदाचार को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई है_

(घ) क्या सरकार महिलाओं के भूमिगत काम करने पर कड़ा निषेध लागू करने के सवाल पर गर्भ ग्रहण को सातवां मास पूरा हो जाने के बाद विचार करेगी_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं_

(घ) क्या सरकार को मालूम है कि महिला कामगारों को जो प्रसव प्रसुविधाएं दी जाती हैं वे नाममात्र की हैं और यह कि उनके ठीक वरिष्ठ अधिकारियों से अनेक शिकायतें की जाती हैं, किनतु वे संबंधित प्राधिकारियों को रिपोर्ट करने की परवाह नहीं करते_ और

(च) क्या माननीय सदस्य का विचार जांच करके कमियों को दूर करने का है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) 1942 - शून्य, 1943 - लगभग 7,000, 1944 - 16,0000.

(ख) हाँ, ऐसी स्थिति तेजी से पैदा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं जिससे सरकार कोयला खानों में स्त्रियों के भूमिगत काम करने पर निषेध फिर से लागू कर सके। दूसरी खानों में निषेध पहले से ही लगा है।

(ग) नहीं। जहां तक मुझे पता है, खानों में भूमिगत किसी भी बालक का जन्म नहीं हुआ है। ऐसी कोई रिपोर्ट कभी नहीं मिली है। प्रश्न का अंतिम भाग उत्पन्न नहीं होता।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1945 का खण्ड 1, 21 फरवरी, 1945, पृष्ठ 621