330 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) जानकारी संलग्न @ विवरण में दी गई है।
(ख) वाद-विवाद के प्रकाशन में विलम्ब विभिन्न कारणों से थाµ जैसे आपरेशन संबंधी युद्ध कार्य की अधिकता, फालतू पुर्जों के न बदले के कारण मशीनों का खराब काम करना और ठीक आदमी न मिलने के कारण कर्मचारियों की कमी।
277
* रेल श्रम पर्यवेक्षक, कलकत्ता की वार्षिक रिपोर्ट
532. श्री लालचन्द नवलरायः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या रेल श्रम पर्यवेक्षक, कलकत्ता (i) मजदूरी संदाय अधिनियम और (ii) 1940-41 के बाद आवर्स ऑफ एम्प्लायमैन्ट रेगुलेशन के कार्यान्वयन के बारे में अपनी वार्षिक रिपोर्ट सरकार को पेश करते हैं_ यदि हां, तो क्या ये रिपोटें पूरी प्रकाशित की गई हैं या आंशिक रूप से तथा क्या माननीय सदस्य उनकी प्रतियां सदन के पटल पर रखने की कृपा करेंगे_ और
(ख) यदि उपरोक्त भाग (क) के अंतिम अंश का उत्तर ना में है तो क्या माननीय सदस्य का विचार प्रत्येक रेलवे के लिए निम्नलिखित जानकारी तालिका के रूप में अलग-अलग देने का हैः
(i) रेल कर्मचारियों पर किए गए जुर्माने की राशि_
(ii) कुल मामलों की संख्या, जिनमें जुर्माना किया गया_
(iii) मजदूरी संदाय अधिनियम के कार्यान्वयन में पाई गई अनियमितताओं की
कुल संख्या_
(iv) आवर्स ऑफ एम्पलाइमेंट रेगुलेशन के कार्यान्वयन में पाई गई अनियमितताओं
की कुल संख्या_
(v) ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विभिन्न रेल प्रशासनों
को किस प्रकार की हिदायतें जारी की गई_
@ विवरण निकाल दिया गया - सम्पादक
* विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1945, 28 फरवरी, 1945, पृष्ठ 797