281 विद्युत आयुक्त की रिपोर्ट - Page 349

334 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(घ) सात।

(च) 1946 की समाप्ति और 1949 के बीच।

(छ) संयुक्त प्रान्त सरकार की मोहम्मदपुर हाईड्रो-इलैक्ट्रिक स्कीम कदाचित युद्धस्तर स्कीमों में से पहली स्कीम होगी जो काम करना शुरू करेगी।

श्री मनु सूबेदारः क्या यह बात सच है कि भारत सरकार उन हाईड्रो-इलैक्ट्रिक परियोजनाओं के बारे में अनुचित रूप से कठोर है जो प्रांतों से और रियासतों से उनके पास भेजी जाती हैं।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं यह नहीं मानता कि यह विश्वास करने के लिए कोई आधार है कि भारत सरकार मामले में जरूरत से ज्यादा सख्त है।

281

* विद्युत आयुक्त की रिपोर्ट

@ 541. श्री मनु सूबेदारः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि विद्युत आयुक्त द्वारा भारत सरकार को पेश की गई रिपोर्ट की एक प्रति सदन के पुस्तकालय में क्यों नहीं रखी गई है_

(ख) क्या विद्युत के संबंध में नीति समिति ने रिपोर्ट दे दी है_ और

(ग) यदि हां, तो क्या उनकी रिपोर्ट की एक प्रति विधान-मण्डल के सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सम्भवतः माननीय सदस्य का संकेत टैक्निकल पावर कान्फ्रेंस की कार्यवाहियों से है, जिसके अध्यक्ष विद्युत आयुक्त थे। वह रिपोर्ट छप रही है और उसकी एक प्रति सदन के पुस्तकालय में मुद्रित प्रतियां उपलब्ध होते ही रख दी जाएगी।

(ख) और (ग) सम्भवतः माननीय सदस्य का संकेत 2 फरवरी, 1945 को आयोजित नीति समिति की दूसरी बैठक की ओर है। उस बैठक के अभिलेख को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उसकी प्रतियां कालान्तर में सदन के पुस्तकालय में रख दी जाएगी। इस समिति की पहली बैठक के अभिलेख सदन के पुस्तकालय में पहले से उपलब्ध हैं।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1945, 28 फरवरी, 1945, पृष्ठ 804 @ प्रश्नकर्ता अनुपस्थित होने के कारण, प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रख दिया गया।