336 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वह एक पृथक प्रवर्ग है।
डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः यदि आप उन्हें एक अलग प्रवर्ग में रखते हैं तो अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 33 प्रतिशत पर इस प्रवर्ग का क्या प्रभाव पड़ेगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह बिल्कुल भी प्रभावित नहीं है। यह उससे बिल्कुल पृथक है।
283
* कलकत्ता और बम्बई को स्थानान्तरित सरकारी
कर्मचारियों के नई दिल्ली स्थित क्वार्टरों पर
धारणाधिकार (लीयन)
564. सैयद गुलाम भिख नैरंगः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या यह सच है कि सरकारी कर्मचारियों को नई दिल्ली स्थित सरकारी क्वार्टरों का आवंटन सेवा में वरिष्ठता के अनुसार किया जाता है। यह वरिष्ठता नई दिल्ली/शिमला में किसी व्यक्ति की निरन्तर नियुक्ति की तारीख से गिनी जाती है_
(ख) क्या शिमला स्थानान्तरित ऐसे व्यक्तियों को अपने स्थानान्तरण काल में नई दिल्ली स्थित क्वार्टरों पर धारणाधिकार प्राप्त है_
(ग) क्या सरकार ने हाल ही में यह निर्धारित किया है कि कलकत्ता में शाखा सचिवालय को स्थानान्तरित अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित सरकारी क्वार्टरों पर धारणाधिकार की भी इजाजत है, जबकि सम्बद्ध कार्यालयों के स्थानान्तरित अधिकारी इस विशेषाधिकार के लिए पात्र नहीं होंगे_
(घ) क्या यह सच है कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य इंजीनियर के कार्यालय, कलकत्ता को स्थानान्तरित कर्मचारियों को नई दिल्ली स्थित अपने क्वार्टर पर धारणाधिकार प्राप्त था और उन्हें दिल्ली वापिस आने पर क्वार्टर आवंटित कर दिए गए_
(घ) क्या यह सच है कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने नियोजित कुछ व्यक्तियों की निरन्तर सेवा में व्यवधान जो शिमला से भिन्न स्थानों को स्थानान्तरित किए जाने के कारण आया था, एक विशेष स्थिति के रूप में उनके दिल्ली वापिस लौटने पर माफ कर दिया है_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1945, 28 फरवरी, 1945, पृष्ठ 817-18