288 अभ्रक आयोग - Page 358

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 343

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वे ठीक ही हैं।

श्री मनु सूबेदारः कितना अन्तर है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः श्रीमान्, मुझे इस सवाल का नोटिस दिया जाना चाहिए।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मुझे यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या अभ्रक आयोग अभ्रक खनिकों के काम की अवस्थाओं पर विचार करने जा रहा है और यदि हां, तो क्या खनिजों को अभ्रक आयोग पर प्रतिनिधित्व प्राप्त है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं, यह उन विषयों में से एक नहीं है, जिनके बारे में आयोग जांच करेगा।

श्री जी. डब्ल्यू. टाईसनः प्रश्न के भाग (ग) के संदर्भ में, क्या माननीय सदस्य यह बताएंगे कि क्या वह इस बात से संतुष्ट हैं कि युद्धकाल में जिसके दौरान केन्द्रीय सरकार को अभ्रक उद्योग से काफी संबंध रहा है, सरकार ने उन मैकेनाइज्ड खनन कम्पनियों को संरक्षण प्रदान किया है, जिन्हें अभ्रक में अवैध व्यापार के कारण भारी हानि उठानी पड़ी है।

माननीय डॉ. बी.आर अम्बेडकरः समिति को नियुक्त करने का यह भी एक कारण है।

श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या प्रसूति लाभ अधिनियम अभ्रक कारखानों पर लागू होता है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह सभी खानों पर लागू होता है।

श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या यह सच है कि कारखाना अधिनियम अभ्रक विखण्डन कारखानों पर लागू नहीं होता। यदि हां, तो क्यों?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे यह विश्वास करने का कोई कारण नहीं है कि यह लागू नहीं होता है।

श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या मैं सरकार का ध्यान सितम्बर, 1944 की ट्रेड यूनियन्स रिकार्ड की रिपोर्ट की ओर आकृष्ट कर सकता हूं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः सम्भवतः इसके लिए और अधिक संतुष्टि की जरूरत हो सकती है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मुझे यह पूछने की इजाजत है कि क्या माननीय सदस्य यह पता लगाने के लिए पूछताछ करेंगे कि अभ्रक कारखानों में कारखाना अधिनियम लागू होता है या नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं पूछताछ करूंगा।