विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 345
आवास-सुविधा आवंटित की जाएगी, यदि वह उपलब्ध है, जिसके लिए वे पात्र हैं_
(ख) ऐसे ऊंचे प्रवर्ग का आवास उपलब्ध न होने की दशा में क्या उन्हें इसके बाद उसी टाइप के मकान में बने रहने देने का विचार है जो उनके पास पहले से है, जब तक कि ऊंची टाइप का आवास उपलब्ध हो_ और यदि नहीं तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) प्रश्न के पहले भाग का उत्तर नकारात्मक है। दूसरा भाग उत्पन्न नहीं होता।
(ख) हाँ।
291
* अहमदाबाद में व्यवसाय विवाद मध्यस्थता तंत्र भंग
668. श्री के.एस. गुप्ताः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य को अहमदाबाद में पूंजी और उद्योग के विवादों को तय करने के लिए मध्यस्थता के स्थाई तंत्र के भंग होने से उत्पन्न गंभीर स्थिति की जानकारी है_
(ख) क्या यह सच है कि इस भंग को अहमदाबाद के टैक्सटाइल लेबर एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधि बोर्ड द्वारा अत्यंत चिन्ता का विषय समझा जा रहा है_
(ग) क्या भारत सरकार का विचार मध्यस्थता व्यवस्था को बहाल करने का है_ यदि नहीं, तो क्यों नहीं_
(घ) क्या यह सच है कि टैक्सटाईल लेबर एसोसिएशन और अहमदाबाद के मिल ऑनर्स एसोसिएशन दोनों द्वारा हस्ताक्षरित 1937 का एक लिखित करार है_
(घ) क्या यह बात सच है कि उपरोक्त करार अभी तक पंजीकृत नहीं किया गया है और उस पर मिल आनर्स एसोसिएशन ने कार्रवाई नहीं की है यदि हां, तो क्या सरकार का विचार उस विवाद को समाप्त करने के लिए अपने प्रभाव और शक्ति का इस्तेमाल करने का है_
(च) क्या भारत सरकार का विचार कामकाजी वर्गों के फायदे के लिए अहमदाबाद की टैक्टाइल लेबर एसोसिएशन द्वारा सोचे गए लेबर रिसर्च इन्स्टीट्यूट के निर्माण को प्रोत्साहित करना और उसमें मदद करना है_
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) मैं टैक्सटाइल लेबर एसोसिशन और मिल ऑनर्स एसोसिएशन, अहमदाबाद के बीच बोनस संबंधी व्यवसाय विवाद के
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1945, 5 मार्च, 1945, पृष्ठ 1027