विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 349
अध्यक्ष (माननीय सर अब्दुर रहमी)ः प्रश्न यह हैः
‘‘कि खान प्रसूति लाभ (संशोधन) विधेयक, 1941 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति दी जाएं।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः श्रीमन्, मैं विधेयक पुरःस्थापित करता हूं।
296
कारखाना (दूसरा संशोधन) विधेयक प्रवर समिति का
प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः श्रीमन्, मैं कारखाना अधिनियम 1934 में और संशोधन वाले विधेयक पर प्रवर समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करता हूं।
297
आम बजट-मांगों की सूची जारी
श्रीमती रेणुका रेः (मनोनीत गैर-शासकीय)ः श्रीमन्, क्या मुझे यह कहने की अनुमति है कि असंबद्ध सदस्यों को दिए गए समय के दौरान श्री एन.एम. जोशी के प्रस्ताव के बाद मैं श्रम विभाग शीर्ष के अंतर्गत, मांग संख्या 23 के अंतर्गत प्रस्तावों की समेकित सूची पर, अपना कटौती प्रस्ताव संख्या 189 पेश करना चाहती हूं। असंबद्ध सदस्य श्री फ्रैंक एन्थनी और सरदार सन्त सिंह तथा श्री हुसैन भाई लालजी इस बात के लिए राजी हो गए हैं कि मेरा कटौती प्रस्ताव उनके कटौती प्रस्तावों से पहले ले लिया जाए। मैंने माननीय श्रम सदस्य को भी तदनुसार सूचित कर दिया है। आशा है कि आप कृपया इस व्यवस्था से सहमत होंगे।
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः क्या सरकार के सदस्यों को इस पर कोई आपत्ति है?
माननीय डॉ. बी.आर अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः इस विषय में मुझे कोई अधिकार नहीं है। यह विषय, श्रीमन्, पूरी तरह आपके विवेकाधिकार में है।