304 दिल्ली कारखानों में मजदूरों को लगाने के लिए ठेका प्रणाली - Page 375

360 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

  1. दिल्ली फलोर मिल्स कम्पनी लिमिटेड

  2. दिल्ली सेन्ट्रल इलैक्ट्रिक पावर अथॉरिटी लिमिटेड

  3. टिन प्रिंटिग एण्ड मैटल वर्क्स लिमिटेड

  4. गणेश फलोर मिल्स (वेजीटेबल प्रोड्क्ट्स फैक्टरी)

  5. अग्रवाल हौजरी मिल्स

  6. आर्डनेन्स क्लोथिंग मिल्स

  7. मालिक एण्ड कुरैशी

  8. एच.एस. सिधु, 26, दरियागंज, दिल्ली

  9. गिरधारी लाल गौरी शंकर टैक्सटाइल फैक्टरी

  10. मेसर्स प्यारे लाल एण्ड सन्स (लाहौर) लिमिटेड

  11. दा प्राईमर टैक्सटाईल फैक्टरी

  12. फौईनिक्स कोटन टेप फैक्टरी

  13. शर्मा टैक्सटाईल एण्ड जनरल मैन्यूफैक्चरिंग कं.

  14. मेसर्स अग्गेरल्लिओस एण्ड कं., 50, गेरीसन बेशन रोड, दिल्ली

  15. मेसर्स अग्गेरल्लिओस एण्ड कं. 11बी, फैज बाजार, दरियागंज, दिल्ली

  16. ब्रिटिश निवार फैक्टरी

  17. यादव निवार फैक्टरी

  18. दिल्ली प्रैस

  19. सक्सरिया प्रिंटिंग वर्क्स

  20. ब्रिटिश मोटर कार, ओ.बी.एफ. कं., सैक्शन

श्रीमती के. राधा बाई सुब्बारायणः चूंकि दिल्ली नई दिल्ली के इतना नजदीक है इसलिए क्या सरकार मुझे आश्वासन देगी कि वह यथासम्भव शीघ्र यह जानकारी प्राप्त करेगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हां। उचित समय पर।

प्रो. एन.जी. रंगाः मजदूरों को भर्ती करने की इस ठेका प्रणाली का स्वीकृत बुराईयों की दृष्टि से, क्या सरकार इसे समाप्त करने के लिए शीघ्र कदम उठाएगी?