305 दिल्ली कारखानों में स्ति्रयों की औसत मजदूरी - Page 378

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 363

वह इस बारे में जांच करने के इच्छुक हैं और यदि वह ऐसा पाते हैं तो क्या आप उनकी शिकायत दूर करने के लिए तुरन्त कदम उठाएंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे पक्का विश्वास है कि माननीय महिला जो कुछ कहेंगी मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

श्री एन.एम. जोशीः भाग (क) के उनके उत्तर के संदर्भ में कि जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, क्या मैं यह जान सकता हूं कि क्या वह जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करेंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं देखूंगा कि मैं क्या कर सकता हूं।

श्रीमती के. राधा बाई सुब्बारायणः श्रीमन्, क्या मैं यह जान सकती हूं कि क्या कारखाना निरीक्षक अपनी आवधिक रिपोर्ट सरकार के पास जाती नहीं भेजते। सरकार यह कैसे कहती है कि उनके पास जानकारी नहीं है।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वह अवश्य दिल्ली के मुख्य आयुक्त के पास होगी।

प्रो. एन.जी. रंगाः श्रीमन्, मैं माननीय सदस्य द्वारा दिए गए उत्तर के बारे में आपका मार्गदर्शन लेना चाहता हूं। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक प्रकार का लांछन है, जो एक महिला पर लगाया गया है।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) ः मैं नहीं समझता कि माननीय सदस्य का अभिप्राय ऐसा कोई लांछन लगाना था। फिर भी आप इसे उन महिला पर छोड़ दें जिन्होंने यह सवाल पूछा था, ताकि वह स्वयं इसे देख लें।

श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः अध्यक्ष महोदय, विशेषकर आज, सत्तारूढ़ दल के जवाब ऐसे लहजे में दिए गए हैं, जो असामान्य हैं और हमें खाद्य सदस्य से इसकी जानकारी पाने का मौका मिला था और अब, श्रीमान् महिला के प्रश्न का माननीय सदस्य का उत्तर यह है। उन्होंने पूछा था कि क्या वह जांच करेंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं। क्या मैं यह जानकर आश्चर्य-चकित हो पाऊंगा?

श्रीमती रेणुका रेः और क्या वह इस विषय में छानबीन करने के इच्छुक होंगे?

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) ः जहां तक प्रश्न के माननीय सदस्य के जवाब के लहजे का संबंध है, मेरे लिए यह आंकना बहुत कठिन है