364 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
क्योंकि मुझे खेद है कि जहां तक इसका संबंध है सदन का केवल एक भाग भी इसमें चिन्तित नहीं है।
(इस समय लोक माननीय सदस्य खड़े होकर साथ-साथ बोलने लगे।)
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) ः शांति, शांति।
306
* दोषसिद्धि के बाद सरकारी कर्मचारी का पुर्नियोजन
972. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः दोषसिद्धि के बाद सरकारी कर्मचारी के पुनर्नियोजन के बारे में 14 मार्च, 1944 को तारांकित प्रश्न संख्या 407 के उत्तर के संदर्भ में, क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि उस प्रश्न में निर्दिष्ट सरकारी कर्मचारी के बारे में कोई जांच की गई थी या नहीं_ और यदि हां, तो उस जांच का परिणाम क्या रहा और सरकार ने क्या कार्रवाई की?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हां। यद्यपि वह व्यक्ति विशेष पंजाब सरकार द्वारा पदच्युत कर दिया गया है, फिर भी उस सरकार ने उसे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में या अन्यत्र नियोजन हासिल करने की अनुमति दे दी थी। इस वजह से और इस तथ्य के कारण कि वह फरवरी 1942 से लगातार केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में काम कर रहा है, आगे कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं समझी गई।
मौलवी मोहम्मद अब्दुल घानीः वह क्या आरोप था जिसके कारण पंजाब सरकार ने उस व्यक्ति विशेष को पदच्युत किया था?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः केवल हमला।
307
@ श्रमिकों के सुधार के लिए युद्धोत्तर योजनाएं
1043. श्री टी.एस. अविनाशलिंगम चेट्टियारः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या सरकार के पास इस देश में मजदूरों के सुधार के लिए कोई युद्धोत्तर योजनाएं हैं. और
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1945, 13 मार्च, 1945, पृष्ठ 1428 @ वही, 16 मार्च, 1945, पृष्ठ 1598-99