308 खनिकों के लिए क्वार्टरों की व्यवस्था - Page 380

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 365

(ख) क्या वह अलग-अलग उद्योगों में नियोजित मजदूरों के रहन-सहन के स्तर में सुधार करने के लिए और उन्हें शिक्षा देने के लिए समस्त संगठित उद्योगों के लाभों का एक हिस्सा अलग रखने के औचित्य पर विचार करेगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) इस बाबत सरकार की अंतिम योजनाएं नहीं बन पाई हैं।

(ख) सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में इस सुझाव पर अन्य सुझावों के साथ विचार किया जाएगा।

अब्दुल करयूमः ये योजनाएं कब बनाई जानी सम्भव हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः ज्यों ही अन्वेषण समिति रिपोर्ट दे देती है।

अब्दुल करयूमः क्या मैं यह जान सकता हूं कि इस समिति के लिए रिपोर्ट देने के लिए कोई समय सीमा है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हां। उन्होंने अगले अगस्त में किसी समय अपनी रिपोर्ट देने का वायदा किया है।

प्रो. एन.जी. रंगाः क्या सरकार अपनी योजनाओं में तेजी लाने के औचित्य पर विचार करेगी? ताकि इस साल के लिए अर्जित लाभों को उद्योगों के लिए इधर-उधर बिखेर देने से पहले वह मजदूरों की अवस्थाओं में सुधार के लिए उन लाभों का एक हिस्सा अलग रखने में समर्थ हो सकें?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं इस सुझाव को ध्यान में रखूंगा।

308

* खनिकों के लिए क्वार्टरों की व्यवस्था

1054. श्रीमती के. राधाबाई सुब्बारायणः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सभी खान क्षेत्रों में खनिकों के लिए निवासीय क्वार्टरों की व्यवस्था है, और यदि नहीं, तो क्यों नहीं_

(ख) यदि कोई क्वार्टर सुलभ नहीं है, तो सरकार का विचार यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाने का है, कि खनिकों के पास उचित आवास-सुविधा हो_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1945, 16 मार्च, 1945, पृष्ठ 1604-05