308 खनिकों के लिए क्वार्टरों की व्यवस्था - Page 381

366 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(ग) क्या सरकार को यह मालूम है कि खान क्षेत्रों में स्वच्छता की अवस्थाएं बहुत असंतोषप्रद हैं और यह कि अच्छी वास-सुविधा और उचित स्वच्छता के बिना

खनिकों और उनके परिवार के स्वास्थ्य पर और उससे उत्पादन पर बेहद प्रभाव पड़ता हैः तथा

(घ) क्या सरकार का विचार (ग) में निर्दिष्ट विषय के बारे में त्रिपक्षीय सम्मेलन से परामर्श लेने का है, और यदि नहीं, तो क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) महत्त्वपूर्ण खान क्षेत्रों में खनिकों के लिए निवासीय क्वार्टर दिए जाते हैं।

(ख) प्रश्न नहीं उठता।

(ग) इण्डियन माईन्स एक्ट के अंतर्गत स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में प्राथमिक अपेक्षाएं दी गई हैं और खान निरीक्षालय यह देखता है कि उनका उचित रूप से पालन किया जाए।

(घ) मैं इस सुझाव पर विचार करूंगा।

श्रीमती के. राधा बाई सुब्बारायणः चूंकि कोयले की स्थिति बहुत खराब है, इसलिए क्या मैं सरकार से यह पूछ सकती हूं कि क्या वह (ग) में वर्णित सवालों पर विचार करने के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य और इंजीनियरी के विशेषज्ञों की एक समिति नियुक्त करेगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हम पहले ही कोयला खान कल्याण समिति नियुक्त कर चुके हैं, जो इन सब सवालों पर विचार करती है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं यह पूछ सकता हूं कि खान क्षेत्रों में दिए गए मकानों में खनिकों को किस अनुपात में रखा गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे खेद है कि मुझे सवाल के लिए नोटिस दिया जाना चाहिए।

श्री एन.एम. जोशीः माननीय सदस्य ने गलत बयान दिया है।