16 श्रम वेतन के मानक को बढ़ाने की वांछनीयता - Page 44

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 29

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि सरकार न्यूनतम वेतन या मजजदूरी को निश्चित करने के लिए विधि निर्माण करने का काम सरकार कब करेगी?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः युद्ध काल के दौरान किसी ऐसे विधि निर्माण का कार्य करना संभव नहीं है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि इस प्रकार के विधि (कानून) बनाने का काम करने के मार्ग में युद्ध के काल या अवधि द्वारा क्या कठिनाई उत्पन्न की है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह एक विवादास्पद कानून निर्माण है।

श्री हुसेन भाई ए. लालजीः क्या जीवन-निर्वाह व्यय अथवा इंडेक्स नम्बर का पता लगाने का कोई प्रयास किया गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः केवल एक ही प्रान्त ऐसा है जहां पर इंडेक्स नम्बर बनाए जाते हैं। वह प्रांत बम्बई है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि क्या सरकार यह महसूस करती है कि हड़तालों तथा तालाबंदी को निषिद्ध ठहराने वाला अधिनियम एक ऐसा कदम है जिससे विवाद आवश्यक बन जाता है और क्या विवाद खड़ा करने की ऐसी आवश्यकता युद्ध के समय युद्ध प्रयास के हित में है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं नहीं सोचता कि आधार वाक्य सही है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि आधार वाक्य या कौन-सा भाग सही है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस तथ्य में कि हमारे पास संविधि पुस्तक में एक कानून है वास्तव में यह बात निहित नहीं है कि इससे विवाद या झगड़ा उत्पन्न होगा जैसा कि माननीय सदस्य ने कहा है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि क्या सरकार महसूस नही करती?

अध्यक्ष महोदयः (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः वह तर्क देना है।

डॉ. जि़याउद्दीन अहमदः क्या सरकार 200,000 से अधिक जनसंख्या वाले बड़े नगरों के मूल्य सूचकांक का पता लगाने का प्रयत्न करेगी? यह सूचना बल्कि हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।