18 एक श्रमिक का घरेलू बजट - Page 46

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 31

डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः क्या सरकार ने उन कारखानों व फैक्ट्रियों के नाम का पता लगा लिया है जो अपने कर्मचारियों को बोनस दे रही है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हाँ, हमें पता है। यदि माननीय सदस्य सूचना चाहते हैं, तो यह जानकारी उन्हें दी जा सकती है।

डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः क्या ये सभी कारखाने/फैक्ट्रियां बोनस दे रहे हैं या उनमें से कुछ ही दे रहे हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यदि मेरे माननीय मित्र प्रश्न करें तो मैं इस संबंध में विस्तृत सूचना दे सकता हूँ।

18
* एक श्रमिक का घरेलू बजट

88. डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य सदन के पटल पर एक श्रमिक का 1943 का सामान्य घरेलू बजट रखने की कृपा करेंगे जो एक दिन आठ आने कमाता है और जिसे अपने परिवार का भरण-पोषण करना पड़ता है जिसमें सामान्यतः छः व्यक्ति होते हैं_

(ख) ऐसे परिवार में कितना अनाज लगता है और उसे कितना मूल्य देना होता है_ और

(ग) अपने श्रमिकों का भरण-पोषण करने के लिए नियोक्ताओं ने क्या कार्रवाई की है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) समस्त भारत में श्रमिक के लिए बजट एक समान नहीं है। यह खेद भी है कि 1943 से सम्बंधित कोई भी घरेलू बजट किसी भी क्षेत्र के लिए नहीं दिया जा सकता। यदि माननीय सदस्य ऐसा चाहें तो कुछ पहले वर्षों में बम्बई में परिवार के बजट से सम्बंधित आंकड़े प्रदान किये जा सकते हैं।

(ख) आंकड़ों के उपलब्ध न होने से यह कहना संभव नहीं कि एक श्रमिक के परिवार का अनाज कितना खर्च होता है खुराक तथा मूल्य विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न होते हैं।

(ग) अनेक नियोक्ताओं ने अनाज की दुकानें तथा केंटीन खोली हैं और भारत सरकार मुख्य अखिल भारतीय नियोक्ता एसोसिएशन को यह परामर्श दे रही है कि सरकार ऐसी दुकानों व कैंटीन के खोलने के काम को बहुत उपयुक्त व वांछनीय

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 16 फरवरी, 1943, पृष्ठ 268-69