21 लोक निर्माण विभाग में इंजीनियरी सेवा का साम्प्रदायिक/जातीय गठन - Page 51

36 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

डॉ. सर जि़याउद्दीन अहमदः प्रश्न के भाग (ग) के संदर्भ में क्या मैं यह पूछ सकता हूँ कि क्या सरकार इस संबंध में कोई कानून बनाने का विचार कर रही है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी, हाँ।

21
* लोक निर्माण विभाग में इंजीनियरी सेवा
का साम्प्रदायिक/जातीय गठन

100. मौलवी मुहम्मद अब्दुल गनीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) अभियंता (इंजीनियरी) सेवा के उन अधिकारियों की संख्या कितनी है जिनका चयन व नियुक्ति पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रत्येक प्रांत के लोक निर्माण विभाग से केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में हुई है तथा उनकी राष्ट्रीयता और मत या धर्म क्या है_

(ख) ऐसे चयन तथा नियुक्ति के लिए क्या कोई मानदंड या कसौटी है_

(ग) क्या सेवाओं के साम्प्रदायिक/जातीय रचना के संबंध में 1934 का गृह विभाग का प्रस्ताव ऐसी नियुक्तियां पर लागू होता है_

(घ) यदि भाग (ग) का उत्तर नकारात्मक है, तो उसके कारण और यदि कोई है, तो इस विषय में सरकार के आदेश क्या है_ और

(घ) केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की अभियंता सेवा में अधिकारियों की कुल संख्या तथा ऐसी सेवाओं के मुसलमान तथा सिख अधिकारियों की संख्या कितनी है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) प्रत्येक ग्रेड के अधिकारियों को शामिल करने के लिए इस सूचना को एकत्रित करने में समय तथा श्रम दोनों ही लगेंगे जो कि सरकार के मत में, युद्ध के समय में लगाना उचित नहीं होगा। तथापि, राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 83 है। उनकी राष्ट्रीयता इस प्रकार हैःµ पांच यूरोपीय, शेष भारतीय, धर्मः हिन्दू -61, मुसलमान - 10, सिख - 2, अन्य - 10,

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 16 फरवरी, 1943, पृष्ठ 279