विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 45
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः एक बड़े विशाल प्रशासन में ऐसे विलम्ब का होना अवश्यंभावी है।
श्री लालचंद नवलरायः विलम्ब से भुगतान के मामले में प्रशासन क्या करता है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वे भुगतान करते हैं।
श्री लालचंद नवलरायः केवल भुगतान करते हैं या क्या वे कोई और कार्य भी करते हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य प्रशासन से क्या करने की आशा करते हैं?
श्री लालचंद नवलरायः ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार क्या करती है।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इसमें संदेह नहीं कि वे भुगतान में विलम्ब को टालने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।
श्री लालचंद नवलरायः परन्तु वे क्या करते हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे जानकारी नहीं। यदि माननीय सदस्य उत्तर चाहते हैं तो उन्हें एक विनिर्दिष्ट प्रश्न रखना चाहिए।
श्री लालचंद नवलरायः क्या माननीय सदस्य प्रशासन को यह देखने के लिए निर्देश देंगे कि ऐसी बातें न हों और चेतावनी जारी कर दी जाए।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हाँ, निश्चय ही।
27
* गया नवदिह में हवाई अड्डे के निर्माण के
लिए संविदा के लिए उंची दरें
@ 143. श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि कुछ हवाई अड्डों के निर्माण के लिए ठेके केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर द्वारा मूल रूप में बहुत ऊंची दरों पर स्वीकृत किए गए थे, जिसके कारण प्रांतीय लोक निर्माण विभाग को आपत्ति करने के लिए बाध्य होना पड़ा_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943, का खण्ड 1, 19 फरवरी, 1943, पृष्ठ 417-418 @ इस प्रश्न का उत्तर सदन के पटल पर रखा गया, क्योंकि प्रश्नकर्त्ता अनुपस्थित थे।